फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lucknow secures a resounding 5-1 victory; Azamgarh also triumphs.

Agra News: लखनऊ की 5-1 से धमाकेदार जीत, आजमगढ़ ने भी मारी बाजी

Mon, 14 Sep 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 14 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Lucknow secures a resounding 5-1 victory; Azamgarh also triumphs.
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेशीय सब जूनियर बालक फुटबाॅल प्रतियोगिता में रविवार को स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और आजमगढ़ मंडल ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमें सोमवार को दोपहर तीन बजे खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन


खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश फुटबाॅल संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 18 मंडलों के साथ स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और सैफई सहित कुल 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले सेमीफाइनल में आजमगढ़ मंडल ने वाराणसी मंडल को 3-1 से पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया। आजमगढ़ की ओर से अंकुश ने दो गोल किए जबकि रितिक ने एक गोल। वाराणसी की ओर से दक्ष नेगी ने एक गोल किया।
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबदबा कायम रखा और स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई को 5-1 से करारी शिकस्त दी। लखनऊ के सत्यम ने तीन गोल से हैट्रिक पूरी की। अमन कुमार और कुश ने एक-एक गोल किया। सैफई की ओर से कैफ ने एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश फुटबाॅल संघ की ओर से कानपुर के अजीत सिंह को पर्यवेक्षक नामित किया गया है। निर्णायकों के पैनल में नवनीत गौतम, मनोज तिवारी, कौशल किशोर, देबूजीत सिंह यादव रहे। प्रतियोगिता का संचालन आगरा मंडल फुटबाल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed