फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lucknow engineering student took off her clothes in Agra People kept making videos

यूपी में संवेदनहीनता: बीच सड़क पर युवती ने खुद उतार दिए कपड़े... पुलिस चौकी के सामने लोग बनाते रहे वीडियो

Mon, 26 Aug 2024 07:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Aug 2024 07:49 AM IST
सार

यूपी से शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां बीच सड़क पर एक इंजनीनियरिंग की छात्रा ने खुद अपने कपड़े उतार दिए। पुलिस चौकी के सामने निर्लज्ज लोग छात्रा का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने भी उसकी आबरू नहीं ढकी।

विज्ञापन
Lucknow engineering student took off her clothes in Agra People kept making videos
यूपी में संवेदनहीनता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा क्षेत्र में लोगों की संवेदनहीनता का मामला सामने आया। लखनऊ की युवती आगरा में इंजीनियरिंग कर रही है। उसने अपने एक सीनियर छात्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। मुकदमा दर्ज कराने के बाद से अवसाद में है। रविवार को युवती खुद ही अपने कपड़े उतारने लगी। 
विज्ञापन


यह देखकर लोगों की भीड़ लग गई। मगर किसी ने भी उसकी आबरू नहीं ढकी। निर्लज्ज लोग तो मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। रास्ते से निकलकर जा रहीं दो युवतियों को शर्म आई। वह किसी तरह पीड़िता को एक क्लीनिक में ले गईं। उसे कपड़े पहनाए। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची ने उसे मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में भर्ती कराया। परिजन को सूचना दी गई है। बता दें कि 3 दिन से युवती दयालबाग पुलिस चौकी के चक्कर काट रही थी। अपने केस के बारे में पूछती थी। पुलिस जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एक कैंपस से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। 11 अगस्त को थाना सिकंदरा पर शिकायत कर पीड़िता ने कहा कि सीनियर रहे शिवांश ने कार में बैठाने के बाद दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

शिवांश आईआईटी जम्मू का छात्र है। एमटेक कर रहा है। पुलिस विवेचना कर रही है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। 3 दिन से युवती दयालबाग पुलिस चाैकी के चक्कर काट रही थी। अपने केस के बारे में पूछती थी। पुलिस जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दे रही थी। रविवार को 10 बजे भी वह चाैकी पर गई।
 

कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में मऊ रोड पर आ गई। उसके पास दो बैग थे। अचानक उसने बैगों को सड़क पर फेंक दिया। एक चाय की दुकान के बाहर कपड़े उतारने लगी। यह देखकर रास्ते से निकलकर जा रहे लोग रुक गए। लोगों की भीड़ लग गई।मगर, युवती को नहीं रोक सके। कुछ लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। तभी दो युवती आईं। उन्होंने उसे संभाला।
 

बोतलबंद पानी मांगा, अंग्रेजी में बोलने लगी
सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने बताया कि सूचना पर वह भी पहुंच गए थे। उन्होंने युवती से बात की। वह ठीक से कुछ भी नहीं बता पा रही थी। उसे दो युवती एक चिकित्सक के क्लीनिक में ले गई थीं। कुछ बाद वो सो गई। नींद खुलने पर उसे पीने के लिए पानी दिया।

मगर, वो बोतल बंद पानी मांगने लगी। इस पर पानी ले आए। वह 112 पर काॅल करके पुलिस बुलाने के लिए कह रही थी। मगर, पुलिस पहले से माैजूद थी। इस पर उसे समझाया। पुलिस उसे ले जाने लगी तो अंग्रेजी में दूर रहने के लिए कहने लगी।

इस पर पुलिसकर्मी भी घबरा गईं। उसके बैग में शैक्षिक प्रमाण पत्र और एफआईआर की काॅपी मिली। यह थाना सिकंदरा की थी। इस पर एसीपी डा. सुकन्या शर्मा को जानकारी दी। उन्होंने एंटी रोमियो की टीम को भेजा।

मां ने तत्काल आने में जताई असमर्थता
एसीपी ने बताया कि युवती अवसाद में है। उसे मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में उपचार के लिए भर्ती कराया है। उसकी मां से बात की गई थी। मां विधवा है। अभी आने में असमर्थता जताई। युवती का उपचार कराया जा रहा है। ठीक होने पर उसे नारी निकेतन भेजा जाएगा।
 

आरोप की नहीं हो रही पुष्टि
थाना सिकंदरा पुलिस ने बताया कि युवती के मामले में केस दर्ज है। आरोपी शिवांश छात्र है। हाल ही में आईआईटी जम्मू में प्रवेश लिया है। युवती ने जिस दिन की घटना बताई, उस दिन आरोपी की लोकेशन जम्मू की है।

इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी दिए हैं, जिसमें वो नजर आ रहा है। प्राथमिक जांच में घटना की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed