{"_id":"60377233cc3b95530c24c8f8","slug":"lpg-price-rises-in-february-know-how-much-ruppes-paid-of-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम जनता पर फिर पड़ी महंगाई की मार, बढ़े घरेलू गैस के दाम, जानिए आगरा में कितने का मिलेगा सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम जनता पर फिर पड़ी महंगाई की मार, बढ़े घरेलू गैस के दाम, जानिए आगरा में कितने का मिलेगा सिलिंडर
Thu, 25 Feb 2021 05:24 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 25 Feb 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
LPG gas cylinder
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू सिलेंडर पर एक बार फिर से दाम बढ़ गए हैं। इस बार घरेलू सिलेंडर पर 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब यह सिलेंडर 807 रुपये का मिलेगा। इससे पहले सिलिंडर 782 रुपये का मिल रहा था। वहीं व्यावसायिक सिलिंडर पर पांच रुपये कम कर दिए हैं। अब इसकी कीमत 1,552 हो गई है, पहले यह 1,557 का मिल रहा था। ऑल इंडिया इंडेन डिस्टिब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि कि गुरुवार से ही बढ़ी हुई कीमत पर सिलिंडर की डिलीवरी की जा रही है।सरकार द्वारा सब्सिडी में लगातार कटौती करने से उपभोक्ताओं को सिलिंडर ज्यादा महंगा पड़ रहा है।
बता दें कि हर महीने की पहली तरीख को एलपीजी के दाम पुन: निर्धारित होते हैं, लेकिन फरवरी में रसाई गैस के दाम उपभोक्ताओं पर आफत बन रहे हैं। फरवरी में तीन बार में करीब 100 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ा दिए गए हैं। सबसे पहले चार फरवरी को 14.2 किलोग्राम सिलिंडर के दामों में 25 रुपये का इजाफा हुआ था, जिसके बाद दाम प्रति सिलिंडर 732 रुपये हो गए थे। इसके बाद 15 फरवरी को 50 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ने से दाम 782 रुपये हो गए थे। अब फिर दाम बढ़ा दिए गए हैं। लगातार दामों में वृद्धि उपभोक्ताओं के लिए मुश्किल खड़ी कर रही है।
अब परिवार चलाने में हो रही परेशानी
नगला पदी निवासी हरेंद्र सिंह ने बताया कि हाल ही मैं फौज से सेवानिवृत्त हुआ हूं। हम दो भाई साथ रहते हैं, छोटा भाई रामवीर प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता है और पांच हजार रुपये मिलते हैं। मुझे 16 हजार रुपये पेंशन मिलती है। परिवार में आठ लोग हैं, दो सिलिंडर महीने में लगते हैं। सिलिंडर पर हर महीने 500 रुपये और पेट्रोल पर ढाई हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। परिवार चलाने में दिक्कत आ रही हैं। पेट्रोल और सिलिंडर के दामों में कटौती हो तो राहत मिले।
विज्ञापन
हर दिन जारी होती है नई कीमत
12 महीने में पेट्रोल पर 15 रुपये से अधिक बढ़ गए हैं। हर दिन नई कीमत जारी होती है, उसी के आधार पर वाहन चालकों को पेट्रोल की कीमत वसूली जाती है। रजनीश मल्होत्रा, अध्यक्ष आगरा पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन