फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LPG cylinder online booking closed due server down in agra

Agra: एलपीजी सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग बंद, उपभोक्ता फोन कर लगा रहे नंबर

Wed, 07 Sep 2022 02:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Sep 2022 02:54 PM IST
सार

जनपद में 135 से अधिक गैस एजेंसी हैं, जिनसे 7.30 लाख से अधिक गैस कनेक्शन धारक हैं। रोजाना 25 हजार सिलिंडर की बुकिंग होती है। ऑनलाइन सेवा न होने से उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन
LPG cylinder online booking closed due server down in agra
एलपीजी सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुख्य सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण एलपीजी सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग तीसरे दिन मंगलवार को भी नहीं हुई। उपभोक्ता फोन कर नंबर लगा रहे हैं, वितरक मैनुअल बुकिंग कर सिलिंडर भेज रहे हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को कैश मेमो नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन

 
ऑल इंडिया इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि सर्वर में समस्या के कारण जिन उपभोक्ताओं की ऑनलाइन बुकिंग हो रही है, उनका रिकॉर्ड सीधे वितरक के सॉफ्टवेयर पर नहीं पहुंच रहा है। कंपनी की ओर से बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं की सूची वितरक को उपलब्ध कराई जा रही है। उपभोक्ताओं के फोन वितरक के यहां पहुंच रहे हैं, उनकी मैनुअल बुकिंग करके सिलिंडर भेज दिया जा रहा है। कैश मेमो की जगह पर्ची बनाकर दे दी जा रही है। 

विज्ञापन

7.30 लाख से अधिक हैं गैस कनेक्शन

आगरा एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि जनपद में 135 से अधिक गैस एजेंसी हैं, जिनसे 7.30 लाख से अधिक गैस कनेक्शन धारक हैं। रोजाना 25 हजार सिलिंडर की बुकिंग होती है। ऑनलाइन सेवा न होने से उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है। बुधवार को सर्वर ठीक होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैस बुकिंग के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

आगरा एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए एसएमएस व आईवीआरएस नंबर 7718955555 है। 8454955555 पर मिस्ड कॉल दिया जाता सकता है। व्हाट्स एप नंबर 7588888824 है। कैश मेमो पर वितरक का भी नंबर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed