{"_id":"68d6085cb1d4776bb302aefa","slug":"lpg-cylinder-blast-family-escapes-unharmed-furniture-and-clothes-reduced-to-ashes-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एलपीजी सिलिंडर फटा...धमाके के साथ उड़ा फर्नीचर, दरक गईं दीवारें; परिवार बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एलपीजी सिलिंडर फटा...धमाके के साथ उड़ा फर्नीचर, दरक गईं दीवारें; परिवार बाल-बाल बचा
Fri, 26 Sep 2025 09:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 Sep 2025 09:00 AM IST
सार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के प्रकाशपुरम में एलपीजी सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
प्रकाशपुरम में एलपीजी सिलिंडर धमाके के साथ फट गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के प्रकाश पुरम (थाना ट्रांस यमुना) में बृहस्पतिवार सुबह एलपीजी सिलिंडर में लीकेज चेक करते समय आग लग गई। तेज धमाका होने पर परिजन भाग खड़े हुए। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग में फर्नीचर और कपड़े जल गए।
प्रकाश नगर निवासी अमित का गैस सिलिंडर बृहस्पतिवार सुबह खत्म हो गया था। उन्होंने सुबह तकरीबन 8 बजे नया सिलिंडर लगा दिया। अमित की पत्नी नए सिलिंडर को लगाने के बाद गैस जला रही थी। मगर सिलिंडर में लीकेज हो रहा था।
माचिस जलाने पर धमाके के साथ आग लग गई। इस पर परिवार के लोग घर के बाहर भाग गए। आसपास के लोग जुट गए। पानी डालने पर भी आग नहीं बुझ सकी। सूचना पर दमकल ने पहुंचकर आग बुझाई। आग से घर का सामान जल गया।