'साथ जी नहीं सकते, मर तो सकते हैं': प्रेमी युगल ने नहर में लगा दी छलांग, प्रेमिका को निकाला; प्रेमी लापता
प्रेमी युगल ने एक साथ जीने-मरने की कसमें खाकर घर की दहलीज तो लांघी, लेकिन कुछ कदम चलकर ही उनकी हिम्मत टूट गई। शिकोहाबाद में दोनों ने पुल से खड़े होकर नहर में छलांग लगा दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक प्रेमी युगल ने कहीं ठहरने का आशियाना नहीं मिलने पर शिकोहाबाद स्थित भूड़ा नहर पुल से छलांग लगा दी। युवक-युवती को नहर में कूदते देख वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय गोताखोर ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। स्थानीय युवक ने युवती को डूबने से बचा लिया। हालांकि इस बीच नहर में कूदने वाला युवक भंवर में फंसने के कारण डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को थाने ले गई। दोनों कन्नौज के थाना इंदरगढ़ क्षेत्र की रहने वाले हैं।
ये है मामला
युवती ने बताया कि गांव के ही युवक से उसकी नजदीकी बढ़ गई। दोनों एक दूसरे से छिपकर मिलने लगे। समुदाय विशेष के युवक से नजदीकी होने की जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। इस पर युवती और युवक दोनों एक साथ दो दिन पूर्व गांव से निकल आए। बुधवार की रात नगर के एक होटल में दोनों ने रात गुजारी। युवती को वापस घर जाने में डर लग रहा था, वहीं युवक लव जिहाद का मामला होता देख भयभीत था। युवती के अनुसार इसलिए दोनों ने एक साथ नहर में कूदकर जान देने का निर्णय लिया।
ये भी पढ़ें - 'नपुंसक है पति': सुहागरात पर पास तक नहीं आया, सच छुपाने के लिए हर रात करता रहा ऐसी हरकत; हकीकत जान टूटे सपने
युवती को सुरक्षित निकाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक-युवती एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पुल पर पहुंचे और नहर में छलांग लगा दी। दोनों को नहर में कूदते देख वहां मौजूद भूड़ा गांव का तैराक कूद गया और उसने युवती को तो बचा लिया, लेकिन युवक को नहीं बचा सका। युवती ने पुलिस को अपना नाम पता बताया। युवती ने बताया कि उसके गांव के ही एक इमरान नाम के युवक से नजदीकी थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि युवक-युवती नहर में कूद गए थे। युवती को निकाल लिया है, जबकि युवक की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें - UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत