फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lovers fell in love In Agra broke barrier of religion and language and became one

Valentine Day Week 2024: कुछ ऐसा हुआ प्यार, तोड़ दी मजहब और भाषा की दीवार; फिल्म टू स्टेट्स की तरह प्रेम कहानी

Thu, 08 Feb 2024 09:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 09:00 AM IST
सार

Valentine Day Week 2024: मोहब्बत की नगरी आगरा में प्रेमी जोड़ों ने अपनी प्रेम कहानी साझा की। बताया कि कुछ ऐसा हुआ प्यार, तोड़ दी मजहब और भाषा की दीवार। फिल्म टू स्टेट्स की तरह प्रेम कहानी...

विज्ञापन
lovers fell in love In Agra broke barrier of religion and language and became one
Lovers demo pic - फोटो : social media

विस्तार

'मोहब्बत की कहानी का मैं वो किरदार बन जाऊं, तुम्हें पाने की कोशिश में क्या से क्या न कर जाऊं'। किसी शायर की इन लाइनों को शहर के कई जोड़ों ने चरितार्थ करके दिखाया है। जब प्यार किया तो ऐसा कि महजब, भाषा की दीवार को तोड़ दी। अब हमसफर बनकर जीवन की यात्रा तय कर रहे हैं। मोहब्बत की नगरी आगरा में वैलेंटाइन वीक में ऐसे कुछ जोड़ों का जिक्र लाजिमी है। 8 फरवरी को प्रपोज डे है, कई प्रेमी जोड़े अपनी मोहब्बत का इजहार भी करेंगे।

विज्ञापन

फिल्म टू स्टेट्स की तरह प्रेम कहानी

हमारी प्रेम कहानी फिल्म टू स्टेट्स की तरह रही। मैं दक्षिण भारत की और मेरे पति डॉ. आशीष त्रिपाठी आगरा के रहने वाले। मेडिकल कॉलेज में डॉ. आशीष से मुलाकात हुई और प्रेम कहानी शुरू हो गई, बात शादी तक जा पहुंची। संस्कृति, वेशभूषा, भाषा सब कुछ अलग होने की वजह से दोनों परिवार पहले तो शादी के लिए मना कर रहे थे पर बाद में मान गए। वैवाहिक जीवन की यात्रा को 23 वर्ष पूरे हो चुके हैं। - डॉ. रश्मि त्रिपाठी, अर्जुन नगर

विज्ञापन

एक-दूसरे के मजहब का करते हैं सम्मान

वर्ष 1998 में विभव नगर में रहने के लिए परिवार के साथ रहने के लिए पहुंचीं। यहीं, दूसरे मजहब के युवक से दोस्ती हुई और वह प्यार में बदल गई। हमने वेलेंटाइन वीक में ही शादी की। हर परिस्थिति में हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे। शादी को 20 साल हो चुके हैं। हम दोनों एक साथ मिल ईद और दिवाली मनाते हैं। पति मेरे मजहब का सम्मान करते हैं और मैं उनके। -नौरीन अख्तर, विभव नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके लिए लड़का ढूंढ रहा था, उसे मैं ही पसंद आ गया

मेरी पत्नी जयपुर की और मैं आगरा का रहने वाला। पत्नी के पिता मेरे परिचित अशोक जैन को बेटी के रिश्ते के लिए लड़का ढूंढने की कहते थे। अशोक जैन के कहने पर मैं भी लड़के पसंद करके फोटो भेजता था। किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जिसके लिए लड़का ढूंढ रहा था, उसे मैं ही पसंद आ गया। शादी की बात बढ़ी और मोहब्बत का इजहार भी हुआ। अब शादी को 33 साल हो गए पर हमारा प्यार आज भी जवां है। -संदेश जैन, प्रताप नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed