{"_id":"6497328d45c277121c0a9baa","slug":"lover-killed-his-girlfriend-by-hitting-her-on-head-with-stone-in-agra-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सिर पर पत्थर से कूच-कूचकर प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला, दूर कॉलोनी के गेट पर फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सिर पर पत्थर से कूच-कूचकर प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला, दूर कॉलोनी के गेट पर फेंका शव
Sat, 24 Jun 2023 11:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:44 PM IST
सार
आगरा में प्रेमी ने सिर पर पत्थर से कूच-कूचकर प्रेमिका को मार डाला। इसके बाद दूर कॉलोनी के गेट पर शव फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना सदर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ईदगाह कॉलोनी गेट के पास शुक्रवार को मिली युवती की हत्या सिर पर पत्थर मारकर की गई थी। हत्या उसके प्रेमी ने की थी। सदर पुलिस ने शनिवार को युवती के प्रेमी सुभाष कुशवाह उर्फ लंबू को गिरफ्तार करके हत्याकांड का खुलासा किया। वह दो साल से युवती के साथ रह रहा था। नशे में विवाद के बाद पत्थर मारकर हत्या की और शव को खींचकर कॉलोनी के गेट पर फेंककर भाग गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- पति बना हैवान: दोस्त से कराया घिनौना काम, फिर बेहोश होने तक पीटा; महिला की पीड़ा सुन पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि ईदगाह कॉलोनी के गेट नंबर एक के पास मिली युवती के शव की शिनाख्त लक्ष्मी के रूप में हुई। वह कैंट स्टेशन के आसपास कबाड़ बीनकर गुजारा करती थी। फुटपाथ पर ही रहती थी। दो साल से वह यहां थी। माता-पिता की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: उधर हो रहा था जयमाल, इधर दुल्हन की बहन के साथ युवक ने बाथरूम में कर दिया कांड, गंदा काम करते बुआ ने पकड़ा
युवती दो साल से एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी सुभाष कुशवाह उर्फ लंबू के साथ कैंट व ईदगाह स्टेशनों के आसपास फुटपाथ पर रहती थी। आरोपी सुभाष ने पूछताछ में बताया कि वह दो साल से लक्ष्मी के साथ था। घरवालों ने नशे की लत के कारण उसे घर से निकाल दिया था। बृहस्पतिवार रात को दोनों नशा कर रहे थे। उसी समय झगड़ा हो गया था।