{"_id":"5e32f66e8ebc3e7d7476e40c","slug":"lover-deal-girlfriend-after-marriage-crime-news-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने ही कर दिया प्रेमिका का सौदा, शादी के बाद पति को छोड़कर गई थी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी ने ही कर दिया प्रेमिका का सौदा, शादी के बाद पति को छोड़कर गई थी युवती
Fri, 31 Jan 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जनपद के किशनी कस्बा में शादी के एक माह बाद मायके आई विवाहिता प्रेमी के साथ चली गई। वहां प्रेमी ने उसका सौदा कर बेच दिया। विवाहिता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अक्तूबर 2019 को पुत्री की शादी की थी। करीब एक महीना बाद दिसंबर माह में पुत्री मायके आई थी। 17 दिसंबर की सुबह प्रेमी सुधीर अपने साथी सहदेव की मदद से उसे कार में बैठा कर ले गया था।
रोकने के दौरान भाई पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की गई थी लेकिन आरोपी पक्ष के लोगों से हुई बातचीत में पुत्री को लौटाने की बात कही गई। इसलिए उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की थी। उन्हें पता चला कि उनकी बेटी को गांव के ही एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये में बेच दिया गया है।
विज्ञापन
वह लोग अब उमरैन में रह रहे हैं तो वह 28 दिसंबर को उसे लेने के लिए गए। वहां पुत्री के साथ कुलदीप उर्फ गुलशन, आशाराम, सिपाही राम और आशाराम की पत्नी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।