ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: लड़की के घरवालों ने रखी ये शर्त, प्रेमी ने वीडियो बनाकर की सुसाइड
युवक ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें अपना दर्द बयां करते हुआ प्रेमिका के घरवालों की हकीकत बताई। उसने ये भी बताया कि उसकी मौत की जिम्मेदार कौन है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में प्यार के दुश्मन बने प्रेमिका के घरवालों ने ऐसी शर्त रख दी, जिसे पूरा कर पाना मुश्किल था। इससे आहत प्रेमी ने वीडियो बनाया और मौत को गले लगा लिया। प्रेमी की ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ये है मामला
मामला टेड़ी बगिया का है। यहां का रहने वाला युवक मनोज पाठक हैदराबाद में डिलेवरी बॉय की नौकरी करती था। मनोज ने 11 जून की रात को एक वीडियो बनाया और आत्महत्या कर ली। इस वीडियो में उसने बताया कि उसे शिकोहाबाद की रहने वाली एक युवती से प्यार है। युवती भी उससे बहुता प्यार करती है। वे दोनों शादी भी करना चाहते हैं, लेकिन इस प्यार में लड़की के घरवाले दुश्मन बन गए। वे नहीं चाहते कि युवती की शादी उसके साथ हो।
ये भी पढ़ें - दुल्हन बनी पर पत्नी नहीं: सुहागरात के बाद कोर्ट पहुंचा दूल्हा, बोला- घरवाली ऐसी है कि संबध बना ही नहीं सकता
ये कहा वीडियो में
मनोज पाठक द्वारा मरने से पहले बनाया गया ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो साफ कहते हुए नजर आ रहा है कि प्रेमिका के घरवालों ने शादी करने के लिए उससे पैसे मांगे। पैसों की मांग वो पूरी नहीं कर सकता है और प्रेमिका के बिना रह नहीं सकता है। इसलिए वो अपनी जान दे रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: वॉश-बेसिन में हाथ धोने गया था शख्स, तभी नीचे से झांकने लगा जहरीला सांप; हरकत करते ही फैला दिया फन
प्रेमिका भी निकली बेवफा
वहीं मनोज की मौत के बाद प्रेमिका भी बेवफा हो गई। बताया गया है कि प्रेमिका ने मनोज के घरवालों पर अपहरण का केस लिखाया है। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
ये भी पढ़ें - डीजे पर डांस और चुपके से आई मौत: नाचते-नाचते जमीन पर लेट गया दूल्हे का भाई, फिर नहीं उठा; साथी समझते रहे मजाक