फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lover cheated by promising to marry divorcee threatening to go viral photos and videos in agra 

आगरा: तलाकशुदा से शादी का वादा कर प्रेमी ने दिया धोखा, बनाया वीडियो, दे रहा वायरल करने की धमकी  

Sat, 30 Apr 2022 08:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Apr 2022 08:37 PM IST
सार

जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति से तलाक के बाद साथ काम करने वाले युवक से भी पीड़िता को बड़ा धोखा मिला। जिस प्रेमी ने खुद को अविवाहित बताया था, वो शादीशुदा निकला। इस बीच आरोपी ने पीड़िता संग शारीरिक संबंध भी बनाए थे। 

विज्ञापन
lover cheated by promising to marry divorcee threatening to go viral photos and videos in agra 
(सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती को एक युवक धमकी दे रहा है। उसने पहले शादी का वादा कर दोस्ती की। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान फोटो और वीडियो बना लिए। अब उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा है। पांच लाख रुपये की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

ये बोली पीड़िता 

युवती ने मुकदमे में कहा कि उसका पति से तलाक हो चुका। इस कारण वह एक पैथलॉजी में काम करती थी। वहीं पर आरोपी दीपक धाकरे काम करता था। दोनों की दोस्ती हो गई। उसने खुद को अविवाहित बताया। उससे शादी का वादा किया। शारीरिक संबंध भी बना लिए। बाद में युवती को पता चला कि वह शादीशुदा है। इस पर उससे रिश्ता तोड़ लिया।

विज्ञापन

मांग रहा 5 लाख रुपये 

इसके बाद दीपक उसे परेशान करने लगा। उसके पास फोटो और वीडियो थे। एक दिन व्हाट्सएप पर मैसेज किया। इसमें पांच लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। यह उसके परिवार के लोगों के मोबाइल पर भी भेज दिए। इससे पीड़िता तनाव में है। उसने पुलिस से शिकायत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही  है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed