फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Love, Suspicion and Betrayal Turn Deadly: Illicit Affairs Fuel Rising Murders in Relationships

प्यार, शक और धोखा: कत्ल की वो वारदातें, जिनसे दहल गया दिल, मिंकी की काट ली थी गर्दन; 9 दिन बाद मिला था सिर

Sat, 04 Apr 2026 11:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 04 Apr 2026 11:42 AM IST
सार

आगरा में अवैध संबंध, शक और बेवफाई के चलते कई सनसनीखेज हत्याओं के मामले सामने आए हैं। परामर्श केंद्र के अनुसार करीब 25% मामलों में रिश्तों में दरार की वजह अवैध संबंध बन रहे हैं।

विज्ञापन
Love, Suspicion and Betrayal Turn Deadly: Illicit Affairs Fuel Rising Murders in Relationships
मिंकी और विनय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में झूठी आन, मोहब्बत और बेवफाई में खूनी खेल की कई दास्तां सामने आ चुकी हैं। पिता ने प्रेम संबंध से नाराज होकर बेटी का खून किया तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला। प्रेमी ने बेवफाई के शक में प्रेमिका की बेरहमी से जान ले ली। कत्ल भी ऐसे किए कि सुनने वालों की रूह कांप गई। हाल ही में एत्माद्दाैला के सुशील नगर में विवाहिता और उसके माैसेरे देवर की हत्या के तीन दोषियों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। इस घटना के पीछे भी शक ही सामने आया था।
विज्ञापन


 

केस - 1
24 अक्तूबर, 2025 को मलपुरा क्षेत्र निवासी 33 वर्षीय बेटी अंशु यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि रिटायर्ड दरोगा रणवीर ने बेटी को मारा था। पत्नी और बेटे के साथ लाश को इटावा में यमुना नदी में फेंक दिया था। अंशु के एक रिश्तेदार फिरोजाबाद के अनुराग यादव से प्रेम संबंध थे। जो दूर के रिश्ते में उसका भतीजा लगता था। पिता शादी के विरोध में थे। 24 अक्तूबर की रात हत्या को अंजाम दिया। प्रेमी ने हाईकोर्ट की शरण ली। इसके बाद 11 दिसंबर, 2025 को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

केस - 2
थाना एत्माद्दौला स्थित जवाहर पुल पर 23 जनवरी की रात युवती की सिर कटी लाश बोरे में बंद मिली थी। उसकी शिनाख्त टेढ़ी बगिया की मिंकी शर्मा (25) के रूप में हुई थी। वह एक कंपनी में एचआर मैनेजर थीं। हत्या त्रिकोणीय प्रेम के शक में की गई थी। आरोप है कि ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर विनय राजपूत ने मिंकी की हत्या कर शव को फेंका था। ऑफिस में हत्या करने के बाद सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया था। आरोपी ने धड़ को बोरे में फेंका था। इसके बाद सिर झरना नाले में फेंक आया था। सिर आज तक बरामद नहीं हो सका है।


 
विज्ञापन

केस - 3
गांव लोधई निवासी लवकेश बिजली मिस्त्री थे। उनकी 9 फरवरी की रात हत्या कर दी गई थी। घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए फंदे पर लटका दिया गया था। आरोप है कि उनकी पत्नी गाैरी के अवैध संबंध चचेरे देवर सुंदर से हो गए थे। पति ने उन्हें देख लिया था। इसलिए उन्होंने हत्या को अंजाम दे डाला। परिजन ने पहले शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। मगर गाैरी की हरकतों से शक हो गया था। पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने हत्या का खुलासा किया।


 

परामर्श केंद्र: 25 फीसदी मामलों में अवैध संबंध
एसीपी डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र में 25 फीसदी मामले पति-पत्नी के शक और अवैध संबंध से आई रिश्ते में दरार के आ रहे हैं। पति, पत्नी पर तो पत्नी, पति पर अवैध संबंधों का आरोप लगाकर साथ रहने से इन्कार कर देती हैं। ऐसे में समझाने का प्रयास किया जाता है। काउंसलिंग कर दूरियों को मिटाने की कोशिश होती है। मगर कई बार रिश्तों को जोड़ पाना मुश्किल हो जाता है। फाइल बंद करनी पड़ती है। काउंसलर्स पति-पत्नी को अकेले और परिवार के साथ बैठाकर समाधान निकालते हैं।

 

सोशल मीडिया पर बढ़ रहे आभासी संबंध
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के निदेशक डाॅ. दिनेश राठाैर ने बताया कि भागदाैड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास समय की कमी है। जो समय मिलता है, उसमें सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। ऐसे में असल जिंदगी से दूरी बनती जा रही है। आभासी दुनिया से पाला पड़ रहा है। अपनों से बढ़ती दूरी से रिश्ते भी कमजोर हो रहे हैं। सामाजिकता के टूटते ताने-बाने में संबंधों का महत्व नहीं रहा है। वस्तुओं और संसाधनों को महत्व दिया जा रहा है। रिश्ते मजबूत करने के लिए चाहिए कि अपनी बातों को आभासी दुनिया से हटाकर परिजन के साथ व्यक्त करें। साथ खाना खाएं। जब भी समय मिले, साथ में बात करें। जो भी विचार एक-दूसरे के प्रति रखते हैं, उन पर बात कर समाधान निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed