फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Love Jihad Dhoka Friendship of Hindu girl Muslim youth condition of converting to Islam pressure of marriage

यूसुफ बना अमित: हिंदू बन की दोस्ती, पांच साल लिव इन में रहा; शादी की नौबत आई तो कहा- इस्लाम करना होगा कबूल

Mon, 12 Jun 2023 10:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 10:54 PM IST
सार

हिंदू बनकर आरोपी युवक ने दोस्ती की। वो पांच साल तक लिव इन रिलेनशिप में रहा। इस दौरान युवती का यौन शोषण किया। जब बात शादी की आई, तो उसका राज खुल गया। 
 

विज्ञापन
Love Jihad Dhoka Friendship of Hindu girl Muslim youth condition of converting to Islam pressure of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद में लव जिहाद का मामला एक बार फिर से सामने आया है। मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर एक हिंदू लड़की से दोस्ती की। पांच साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहकर यौन शोषण किया। युवती ने जब शादी का दवाब बनाया तो उसने सच्चाई उगल दी। युवक ने खुद को मुस्लिम बताया। कहा कि मुस्लिम धर्म स्वीकार करने के बाद ही निकाह कर सकता हूं। युवती ने युवक के खिलाफ शिकोहाबाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'पति को मार दे, जमीन कर दूंगा तेरे नाम': भाभी पर आया देवर का दिल, थाने पहुंची पीड़िता बोली- इस बात का है डर

विज्ञापन

ये है मामला 

फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद मोहल्ला स्वामी नगर का है। यहां पर जिला मैनपुरी के थाना ओछा की एक युवती अपने प्रेमी अमित के साथ पांच साल से किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। युवती ने अमित से शादी करने की बात कही। पहले तो अमित ने टाल मटोल की, लेकिन बाद में अपनी सच्चाई उगल दी। 

ये भी पढ़ें - अंजलि हत्याकांड: 12वीं पास प्रखर ने फिल्म 'दृश्यम' देखकर बनाया था पुलिस से बचने का प्लान, कर बैठा ये गलती

धर्म परिवर्तन के लिए कहा 

अमित ने युवती से धर्म परिवर्तन करने के बाद निकाह करने की बात कही। यह सुनकर युवती के होश उड़ गए। उसने युवक अमित की असलियत का पता लगाया। तब पता चला कि अमित नहीं बल्कि यूसुफ है। युवती का कहना है कि यूसुफ का कहना है कि जब तक धर्म परिवर्तन नहीं करोंगी तब तक वह निकाह नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें - UP: एक लाश पर दो परिवार ने ठोंका दावा, गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने लगाया गजब का दिमाग; अंगूठे से हुआ फैसला

विज्ञापन

दर्ज हुआ मुकदमा 

वहीं उसके परिवारीजनों ने भी धर्म परिवर्तन करने के बाद ही शादी की बात कही। युवती ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने यूसुफ के खिलाफ शिकोहाबाद थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed