फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Love happened on social media girl married with boy thinking he was millionaire truth came out after marrige

सोशल मीडिया में हुआ इश्क: करोड़पति समझ कर ली शादी, ससुराल पहुंची... तो खुली असली पोल; मामला पहुंचा थाने

Mon, 12 Aug 2024 07:11 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Aug 2024 07:11 AM IST
सार

सोशल मीडिया में इश्क हो गया तो युवती ने करोड़पति समझ करके युवक से शादी कर ली। ससुराल पहुंची तो पोल खुली। अब मामला थाने पहुंचा। 

विज्ञापन
Love happened on social media girl married with boy thinking he was millionaire truth came out after marrige
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोशल मीडिया पर बीएमडब्ल्यू कार के साथ लड़के का फोटो देख युवती दिल दे बैठी। बातचीत में लड़के ने वीडियो कॉल पर कार दिखाई। महीने की तीन लाख सैलरी, खुद को कनाडा में रहना बताया। शादी के बाद युवती ग्वालियर ससुराल पहुंची तो असलियत सामने आ गई। लड़का विदेश में काम करने का बहाना कर भाग गया। अब परिवार ने केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसलर डॉ. अमित गौंड ने बताया की युवती थाना सदर क्षेत्र की है। आठ महीने पहले शादी हुई थी। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई थी। युवती ने बताया कि उसने बीएमडब्लू कार के साथ लड़के का फोटो देखा था। 

विज्ञापन

वह अक्सर वीडियो कॉल कर उसे रुतबा दिखाता था। शादी के बाद खुलासा हुआ। पता चला कि लड़के की साधारण सी नौकरी है। कार किसी और की थी। कनाडा में रहने की बात झूठी थी। युवती सख्त करवाई चाहती है और लड़के के साथ रहना नहीं चाहती। इन्हें अगली तारीख दी गई है।
 

तीसरी शादी करना चाहती है महिला

परिवार परामर्श केंद्र में थाना छत्ता का भी एक मामला पहुंचा। काउंसलर ने बताया कि 40 वर्षीय महिला को तीसरी शादी का धुन सवार है। वह पति के साथ रहना नहीं चाहती। 22 साल पहले महिला की शादी बेलनगंज में हुई थी। इससे एक बच्ची है। शादी के 17 साल बाद महिला ने दूसरी शादी पंजाब निवासी व्यक्ति से की। 
 
विज्ञापन

एक लड़की हुई। बाद में दूसरे पति को छोड़कर लड़की के साथ पहले पति के पास पहुंच गई। माफी मांगने पर साथ रहने लगी। अब पत्नी तीसरी शादी करना चाहती है। जबकि पति साथ रखना चाहता है। महिला को समझाने का प्रयास किया गया। अगली तारीख दी गई है।

बताते चलें कि परामर्श केंद्र में रविवार को 110 मामले पहुंचे। इनमें से 12 मामलों में समझौता हुआ। एक मामले में केस दर्ज कराने की संस्तुति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed