फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   love couple committed suicide shot them selves at mainpur UP News

UP News: मैनपुरी में युवती की हत्या कर युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में सैफई रेफर

Wed, 03 Aug 2022 04:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Aug 2022 04:03 PM IST
सार

सूचना मिलते ही एसएचओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। युवती की मौत हो चुकी थी, जबिक युवक गंभीर घायलअवस्था में तड़प रहा था। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
love couple committed suicide shot them selves at mainpur UP News
मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र में गांव गग्गरपुर जाने वाले रास्ते पर बुधवार को किशनी निवासी युवक ने बेवर कस्बा निवासी युवती को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। दोनों के बीच दोस्ती थी। जिला अस्पताल में युवती ने दम तोड़ दिया, जबकि युवक को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


बुधवार की शाम थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव गग्गरपुर जाने वाले रास्ते पर एक युवती को गोली मार दी गई है, वहीं एक युवक को भी गोली लगी है। सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर लहूलुहान हालत में पड़े किशनी क्षेत्र के गांव बसैत वैरागपुर निवासी अंकित शाक्य (22) पुत्र इंद्रपाल और बेवर के मोहल्ला काजीटोला निवासी 20 वर्षीय सोनी शाक्य को जिला अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन

युवक की हालत गंभीर  

वहां चिकित्सकों ने सोनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया है। युवती एक दवा कंपनी में सप्लाई का काम करती थी। युवती के गांव में अंकित की ननिहाल है और दोनों के बीच दोस्ती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

एसपी कमलेश दीक्षित ने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी करने पर चला कि युवक ने पहले युवती के सिर में गोली मारी। इसके बाद खुद सिर में गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों प्रेमी प्रेमिका थे या यह घटना एकतरफा प्रेम के चलते अंजाम दी गई है। पुलिस युवक-युवती के परिजनों से जानकारी जुटा रही है। 

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि युवक और युवती के बीच दोस्ती थी, गोली लगने से युवती की मौत हुई है। युवक को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। प्रेम संबंध या एकतरफा प्रेम था, इसको लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed