फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lost at Taj Mahal: Eight-Year-Old Reunited With Family Within 30 Minutes

UP: ताज पर खोया मासूम, 30 मिनट में पुलिस ने परिवार से मिलाया; केतन के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

Mon, 20 Jul 2026 09:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 20 Jul 2026 09:13 AM IST
सार

ताजमहल के पश्चिमी गेट पर टिकट लेते समय बच्चा परिवार से अलग हो गया था। ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम ने रेडियो अनाउंसमेंट के जरिए बच्चे के परिजनों को तलाश कर उसे सकुशल सौंप दिया।

विज्ञापन
Lost at Taj Mahal: Eight-Year-Old Reunited With Family Within 30 Minutes
केतन के चेहरे पर लौटाई मुस्कान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल पर आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक का 8 वर्षीय बच्चा भीड़ में बिछड़ गया। ताज सुरक्षा पुलिस ने बच्चे को खोजकर परिजन से मिलाया। रविवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से पर्यटक सत्यम अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने आए थे।
विज्ञापन


करीब 11:30 बजे जब वह पश्चिमी प्रवेश द्वार स्थित विंडो से टिकट ले रहे थे, तभी भीड़ में 8 वर्षीय बेटा केतन बिछड़ गया। केतन रोता हुआ नीम तिराहा बैरियर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पांस टीम के जवानों की नजर उस पर पड़ी।
विज्ञापन


जवानों ने बच्चे से रोने का कारण पूछा, तो उसने मम्मी-पापा से बिछड़ने की जानकारी दी। उप निरीक्षक शिवराज सिंह ने रेडियो अनाउंसमेंट के माध्यम से महज 30 मिनट के अंदर बच्चे के परेशान माता-पिता को ढूंढ निकाला गया। बच्चे से मिलकर माता-पिता की आंखों में आंसू आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed