{"_id":"5aacf3354f1c1bac758b5d7d","slug":"losses-of-indian-railways-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां घाटे में है इंडियन रेलवे, फायदे के लिए की जा रही ये कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां घाटे में है इंडियन रेलवे, फायदे के लिए की जा रही ये कवायद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 17 Mar 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस
रेलवे ट्रेनों के घाटे में चलने के कारणों के अध्ययन करने के बाद उनमें बदलाव कर रहा है। इसकी शुरुआत गतिमान एक्सप्रेस के झांसी तक विस्तार से की गई।
अब जयपुर-आगरा फोर्ट शताब्दी के स्थान पर अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का संचालन अगले माह से शुरू होगा। नई ट्रेन में चार साधारण कोचों के साथ 15 कोच होंगे, जबकि शताब्दी में केवल नौ कोच थे।
इसके अलावा घाटे में चल रहीं अन्य ट्रेनों में भी बदलाव किया जाएगा। देश की सबसे पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस यात्री सुविधाओं के मामले में सबसे आगे होने के बाद भी आगरा दिल्ली के बीच घाटे का सौदा साबित हो रही थी।

Trending Videos
indian railway
दिल्ली से आने के बाद आठ घंटे तक आगरा में खड़ी रहती थी। रेलवे बोर्ड ने इसका विस्तार ग्वालियर तक कर दिया। एक अप्रैल से ये गाड़ी झांसी तक संचालित होगी। रेल प्रशासन अब गाड़ियों के घाटे में चलने के कारणों का अध्ययन कर रहा है।
कई गाड़ियां बेहतर होने के बाद भी अपनी टाइमिंग के कारण यात्री नहीं जुटा पाती हैं तो कई ट्रेनों को विस्तार देने से उनकी उपयोगिता कई गुना बढ़ जाती है।
इसे देखते हुए दूसरे चरण में जयपुर आगरा फोर्ट शताब्दी के स्थान पर (22987/22988) अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जाएगा।

शताब्दी को किया एक्सप्रेस
जयपुर शताब्दी जहां जयपुर तक ही संचालित की जा रही थी, अब इसके स्थान पर संचालित अजमेर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस अजमेर से संचालित होगी। इस गाड़ी को सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन का रूप दिया गया है।
इसी तरह आगरा कैंट से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर गाड़ी दिल्ली तक का सफर आठ घंटे में तय करती है। रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य इस गाड़ी की टाइमिंग को कम करने की मांग भी लंबे समय से कर रहे हैं। इसी तरह की ट्रेनों में बदलाव की तैयारी की जा रही है।