{"_id":"5fe0bdf38ebc3e3c9037d7f2","slug":"lord-shriram-vrindavan-news-agr472947085","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह की संघ और विहिप ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह की संघ और विहिप ने बनाई रणनीति
विज्ञापन
मथुरा। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शुरु होने वाले जनसंपर्क अभियान पर चर्चा करते विहिप के पदाधि?
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में बनने जा रहे भव्य मंदिर के लिए धन संग्रह का अभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क किया जाएगा, जिसकी रणनीति वृंदावन में सोमवार को विहिप ने बनाई। आगामी 15 जनवरी 2021 से इसके लिए जनसंपर्क महाअभियान शुरू किया जाएगा।
सोमवार को रमणरेती मार्ग स्थित मां श्यामा आश्रम में विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनसंपर्क महाअभियान की तैयारी की समीक्षा की गई। विश्व हिंदू परिषद केे जिलाध्यक्ष बच्चू सिंह ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि के लिए चलने वाला यह धन संग्रह अभियान लोगों में राष्ट्रीयता का भाव जगाएगा। यह अभियान विश्व का सबसे बड़ा जनजागरण अभियान होगा। इस महाअभियान को लेकर देश के अंदर हिंदुओं के जनमानस में एक नया उत्साह है। प्रत्येक हिंदू चाहता है कि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने। इसमें सामान्य से लेकर सभी प्रबुद्ध लोगों की सहभागिता हो इसके लिए 10, 100 और 1000 रुपये तक का कूपन के माध्यम से लोगों से सहयोग लेने की तैयारी की गई है। इस अभियान के वृंदावन जिला अभियान प्रमुख व जिला महामंत्री विश्व हिंदू परिषद देवेंद्र जी ने कहा कि धन संग्रह के लिए नगर में वार्ड सह कमेटी का गठन किया गया है।
बैठक में मनोज जिला प्रचारक, जिला कार्यवाह अरुण, नगर कार्यवाह संजय, विजय राघव नगर प्रचार प्रमुख, श्याम प्रकाश पांडे निधि प्रमुख, मुकेश गौतम जिला समिति सदस्य, मनीषा पाराशर जिला उपाध्यक्ष, नकुल जिला सेवा प्रमुख, वैभव अग्रवाल, जगदीश, पूजा चौधरी, सुरेश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।