फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Looting in two houses near the police station in Tantapur

तांतपुर में थाने के नजदीक दो घरों में लूटपाट

Fri, 06 May 2022 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Looting in two houses near the police station in Tantapur
तांतपुर। थाना बसई जगनेर के तांतपुर कस्बे में बुधवार की रात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर दो घरों से नकदी, जेवर, स्कूटी लूट ले गए। घटना थाने से महज 200 मीटर दूरी पर हुई है। बदमाशों के घरवालों को एक कमरे में बंद भी कर दिया था। बदमाशों के जाने के बाद चीख-पुकार पर पड़ोसियों ने आकर लोगों को बाहर निकाला। पीड़ित परिवारों ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी वीरेंद्र जादौन ने बताया कि मेरी पत्नी और बच्चे जयपुर गए थे। मैं और मेरे ससुर आंगन में सो रहे थे। बुधवार की रात करीब छह-सात बदमाश घर में घुस कर हम दोनों के सीने पर तमंचा रख कर ताले तोड़ कर करीब तीन लाख रुपये के जेवर, 85 हजार रुपये और स्कूटी उठा ले गए। बदमाशों ने दोनों को एक कमरे में बंद भी कर दिया था। सुबह स्कूटी राजस्थान सीमा पर लावारिश फेंकी मिली।
विज्ञापन

वहीं बदमाशों ने वीरेंद्र के पड़ोसी किरोरी कोरी के घर में भी लूट की। किरोरी ने बताया कि उसका पूरा परिवार शादी में शामिल होने भरतपुर गया था। घर में पत्नी अकेली थीं। वह घर के बाहर सो रही थीं। रात में बदमाशों ने तमंचा सटाकर चाबी छीनी और अलमारी खोलकर उसमें रखे जेवर और दो हजार रुपये, एलसीडी आदि सामान उठा ले गए। थाना प्रभारी बसई जगनेर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया दोनों पीड़ितों ने तहरीर दी है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed