{"_id":"5e4689648ebc3ee61c456e7a","slug":"looteri-dulhan-gave-milk-to-husband-and-runaway-from-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी के अगले दिन सामने आई दुल्हन की असलियत, परिवार वालों के उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के अगले दिन सामने आई दुल्हन की असलियत, परिवार वालों के उड़ गए होश
Sat, 15 Feb 2020 12:46 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन
कासगंज जनपद में सुन्नगढ़ी के ग्राम नागर में एक लुटेरी दुल्हन पति व सास को बेहोश करने के बाद घर से नकदी, आभूषण आदि लूटकर चंपत हो गई। पति व सास को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करया गया है। अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
अर्जुन पुत्र देवकी प्रसाद निवासी सुन्नगढ़ी की शादी गांव के ही व्यक्ति ने कादरचौक से तय की थी। 12 फरवरी को उसकी शादी हो गई। इसके बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल आ गई। विदा के बाद दुल्हन की मौसी भी ससुराल आ गई।
बृहस्पतिवार को देर सायं दुल्हन ने पति व सास सत्ती देवी को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जबकि अन्य ससुरालीजन घर के बाहर सो रहे थे। दुल्हन 15 हजार की नकदी, सोने की अंगूठी व अन्य जेवर लेकर मौसी के साथ फरार हो गई।

Trending Videos
जब परिजन सुबह सोकर उठे तो सत्ती देवी व अर्जुन घर बेहोश मिले, जबकि दुल्हन व उसकी मौसी गायब थीं। घर की अलमारी आदि खुली पड़ी थी, यह देखकर परिजन दंग रह गए। जब इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो वे भी एकत्रित हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। बेहोश हुए पति व सास को जिला अस्पताल भेजा गया। बहु के घर पर आने की सभी को खुशी थी। परिवार बहू की मुंह दिखाई की रस्म करना चाहता था लेकिन दुल्हन ने इंकार कर दिया।
जिले में पहले भी हो चुकी हैं वारदात
28 जनवरी 2013 पटियाली में नकदी आभूषण लूटकर दुल्हन फरार
18 सितंबर 2016 सुन्नगढ़ी में दुल्हन ने दिया वारदात को अंजाम
19 फरवरी 2017 पटियाली में दुल्हन ने की लूट
6 अक्तूबर 2018 ढोलना में नई नवेली दुल्हन ने दिया वारदात को अंजाम
पुलिस को अभी इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है, जिससे प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं की गई है। तहरीर मिलने पर पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी- राजेश मीणा, थाना प्रभारी