फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Looted by killing the businessman in the shop

दुकान में व्यापारी की हत्या करके लूटपाट

Fri, 28 Sep 2018 11:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 28 Sep 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Looted by killing the businessman in the shop
मर्डर न्यूज - फोटो : अमर उजाला

आगरा में मदिया कटरा (हरीपर्वत) स्थित पुलिस बूथ के पास जरार हाउस में गुरुवार रात को दुकान में व्यापारी संतोष कुमार मल्होत्रा की हत्या कर दी गई। बदमाश 35 हजार रुपये और तीन वीडियो गेम भी लूट गए हैं। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है। देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। परिजनों का कहना है कि लूटपाट के विरोध पर उनकी जान ली गई है।

विज्ञापन


संतोष कुमार मल्होत्रा (78) पुत्र रामदास मूलरूप से दयालबाग के रहने वाले थे। इस समय जरार एन्क्लेव, मदिया कटरा में रह रहे थे। घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित जरार हाउस में घी की दुकान चलाते थे। दुकान में वीडियो गेम भी खेलने के लिए लोग आते थे। बेटे अजय ने बताया कि वह और पिता दुकान पर बैठते थे। 40 साल से रात में पिता दुकान पर ही सोने जाते थे।
विज्ञापन


गुरुवार रात को भी वह रात 11:15 बजे दुकान पर सोने गए थे। बगल में ही अजमल की जूता फैक्ट्री है, जिसकी चाबी वही रखते थे। शुक्रवार सुबह फैक्ट्री का कारीगर दुकान पर चाबी लेने आया तो शटर खुला हुआ था। संतोष कुमार जमीन पर पड़े थे। उनकी गर्दन पर चोट का निशान था। पजामे पर खून लगा था। इसकी जानकारी पर परिजन आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे अजय का कहना है कि दुकान में रखे 35 हजार रुपये और तीन वीडियो गेम के सेट लूटे गए हैं। लूटपाट का विरोध करने पर पिता की हत्या की गई है। उन्होंने हत्या की तहरीर दी है। उधर, थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

चार लोगों ने पी थी कोल्ड ड्रिंक

दुकान में कोल्डड्रिंक की चार बोतल ट्रे से अलग रखी मिली थीं। इससे आशंका है कि हत्या में चार लोग शामिल थे। वारदात के बाद सभी ने कोल्डड्रिंक भी पी होगी। दुकान के आसपास सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, जिस कारण फुटेज नहीं मिल पा रहे हैं।

एनसीसी कैडेट को नाश्ता करते थे सप्लाई

संतोष कुमार एनसीसी कैडेट के लिए नाश्ता सप्लाई करने का काम करते थे। इसलिए उन्हें ज्यादातर स्कूल के विद्यार्थी जानते थे। मगर, चार साल से यह काम बंद हो गया था। व्यापारी संतोष कुमार के दो बेटे अजय और मनीष हैं। मनीष सीए हैं। पत्नी इंद्रा देवी हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed