फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loot of 17 lakhs car of robbers was found parked in docki in agra

17 लाख की लूट: डौकी में खड़ी मिली लुटेरों की कार, मनी एक्सचेंजर के साथ हुई थी घटना; तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 16 Jun 2023 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Jun 2023 12:03 AM IST
सार

आगरा में मनी एक्सचेंजर को गोली मारकर बदमाश 17 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा लूट ले गए। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है। लुटेरों की कार डौकी में खड़ी मिली।
 

विज्ञापन
Loot of 17 lakhs car of robbers was found parked in docki in agra
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद रोड पर बंसल नगर में मनी एक्सचेंज के संचालक रचित क्वात्रा से 17 लाख की विदेशी मुद्रा लूटने के बाद बदमाश लखनऊ की तरफ भागे थे। लूट में प्रयुक्त स्विफ्ट गाड़ी को लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास सर्विस रोड पर खड़ी करके गए थे। पुलिस को बृहस्पतिवार को कार लावारिस खड़ी मिल गई। उसके चोरी की होने की आशंका है। बदमाशों की पहचान के लिए जेल से छूटे अपराधियों की कुंडली खंगाली जा रही है।

विज्ञापन

13 जून की है वारदात

मनी एक्सचेंज ताजगंज स्थित बंसल नगर में है। 13 जून को वारदात हुई थी। संचालक रचित क्वात्रा और मनीष शर्मा एक्सचेंज से घर जा रहे थे। तीन बदमाशों ने रचित से बैग लूटा। विरोध करने पर गोली मार दी। वह घायल हो गए थे। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि जिस कार से बदमाश आए थे, वह बृहस्पतिवार को डौकी थाना क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर खड़ी मिली। गाड़ी पर हरियाणा की नंबर प्लेट लगी हुई थी। नंबर से कार मालिक के बारे में पता किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अंदर है खजाना: खुदाई में निकली तालबंद पुश्तैनी तिजोरी, 80 वर्षीय वृद्धा के पास है चाबी; बताया क्या है इसमें

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ भागने की आशंका

पुलिस को आशंका है कि बदमाश वारदात के बाद सीधे एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर पहुंचे। गाड़ी को खड़ी करने के बाद दूसरे वाहन से लखनऊ की तरफ गए होंगे। इसलिए एक टीम लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने कार पर नंबर प्लेट फर्जी लगाई थी। गाड़ी चोरी की भी हो सकती है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए छह टीम लगी हैं। दिल्ली एनसीआर के गैंग पर भी पुलिस को शक है।


ये भी पढ़ें -  UP: खुद की कार से सफर करते हैं तो हो जाएं सावधान! सक्रिय हुआ ये गैंग;  रेलवे अधिकारी हुए शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed