{"_id":"62b0bc793ab0cf56ea476fad","slug":"loot-mobile-chain-snatcher-agra-news-agr537552314","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेने जा रही युवती से सोने की चेन, मोबाइल फोन लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा लेने जा रही युवती से सोने की चेन, मोबाइल फोन लूटा
विज्ञापन
फिरोजाबाद ! लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग चेक करते हुए
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा लेने जा रही युवती से सोने की चेन, मोबाइल फोन लूटा
- हनुमान रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
- पीड़िता के भाई का आरोप, बदमाशों ने बहन का मुंह कर लिया था बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बाइक सवार बदमाशों ने हनुमान रोड पर दवा लेने जा रही युवती से मोबाइल और सोने की चेन लूट ली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला दुली चौराहा निवासी अवंतिका तिवारी सोमवार देर शाम साढ़े सात बजे दवा लेने के लिए पास में ही चिकित्सक के क्लिनिक पैदल अकेली जा रही थी। अवंतिका के भाई दुष्यंत तिवारी ने बताया कि उनकी बहन हनुमान रोड स्थित एक दुकान के पास पहुंचीं थी। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाइक रोक ली। अवंतिका कुछ समझ पाती तब तक बदमाशों ने उसका मुंह पीछे से पकड़ लिया और सोने की चेन व मोबाइल फोन लूट लिया। युवती द्वारा शोरगुल किए जाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिजनों ने घटना की जानकारी 112 व थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि लूट की सूचना पीड़ित ने नहीं दी है। वहीं इसी क्षेत्र में आठ जून को बाइक सवार दो बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी की साइकिल पर थैले में टंकी करीब तीन लाख रुपये की नकदी आनंदनगर के पास से गायब कर दी थी। इस मामले में मुकदमा उत्तर पुलिस ने चोरी में दर्ज कर लिया। लेकिन घटना का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।