फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot

अज्ञात में भर्ती महिला होश में आने पर बोली मेरे साथ हुई लूट

Sat, 05 Sep 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
loot
जिला अस्पताल में भर्ती घायल महिला अपने साथ हुई लूट की जानकारी देती हुई - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला अस्पताल में पिछले आठ दिन से भर्ती अज्ञात घायल महिला को शनिवार को होश आ गया। उसने मेडिकल स्टॉफ को अपना नाम और पता बताया। साथ ही उसने बताया कि उसके साथ लूट की वारदात हुई है। टेंपो चालक ने 70 हजार रुपये लूटने के बाद उसे चलते हुए टेंपो से धक्का दे दिया। अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही महिला को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

28 अगस्त को 108 एंबुलेंस से एक महिला को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला के पास एक काला बैग था। बेहोश होने की वजह से महिला के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी और अस्पताल के रिकार्ड में वह अज्ञात में भर्ती थी। महिला को महिला होश में आई और उसने अपना नाम कमला देवी (55) निवासी गांव मधुपुरी, थाना बेवर बताया। महिला ने बताया कि बेवर निवासी अपनी बहन से 70 हजार रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन

जिसे देने के लिए वह 28 अगस्त को टेंपो से अपने गांव से बेवर जा रही थी। रास्ते में टेंपो चालक ने थैले में रखे रुपये छीन लिए और चलते हुए टेंपो से धक्का दे दिया। उसे नहीं पता कि वह अस्पताल में कैसे आई। महिला ने अस्पताल कर्मियों को बताया कि उसका बेटा मध्य प्रदेश के भोपाल में रहता है। महिला के बताए गए पते पर उसके भतीजे को सूचना दी गई। महिला की कमर में काफी चोट होने के कारण महिला को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। महिला के परिजन जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-जसवीर सिंह सिरोही, प्रभारी निरीक्षक बेवर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed