फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot dcm driver

बोलेरो सवार लुटेरों ने चालक को बंधक बनाकर डीसीएम को लूटा

Fri, 17 Jan 2020 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
loot dcm driver
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बृहस्पतिवार देर शाम बोलेरो सवार लुटेरों ने चालक को बंधक बनाकर डीसीएम को लूट लिया। कुछ ही दूरी पर आलू से लदी डीसीएम पलट गई। इस पर बोलेरो सवार बदमाश चालक को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के गांव कारीखेड़ा निवासी रिंकू सिंह डीसीएम चालक है। बृहस्पतिवार को उसने अपनी डीसीएम में भोगांव के पास से आलू के 281 पैकेट लोड किए। वह आलू लेकर सिरसागंज मंडी जा रहा था। ड्राइवर के अनुसार मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग पर रात करीब नौ बजे बोलेरो सवारों ने गाड़ी को डीसीएम के आगे लगा दिया। वह कुछ समय पता इससे पहले ही असलहाधारी बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे बोलेरो में डाल लिया।
विज्ञापन

बोलेरो सवार एक युवक डीसीएम को लेकर चल दिया। इसी बीच जरारे की पुलिया के पास डीसीएम पलट गई। लूट में असफल होने पर लुटेरे चालक को वहीं सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने किसी तरह से बदनपुर गांव पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर थाना दन्नाहार बेगराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैतहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार बोलेरो में डालकर लुटेरों ने उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर तमंचे की बट उसके सिर पर मार दी। इससे वह लहूलुहान हो गया। लुटेरे उसके पास से 3600 रुपये लूट ले गए।

ड्राइवर के अनुसार भोगांव से आलू लादकर वह सिरसागंज मंडी जा रहा था। लुटेरे भोगांव से ही उसके पीछे लगे हुए थे। वह कुछ समय नहीं पाया। करहल चौराहा के पास बोलेरो डीसीएम के आगे पीछे होती रही। सिरसागंज रोड पर सुनसान जगह मिलने पर लुटेरों ने बोलेरो को डीसीएम के आगे खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed