फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Long traffic jams on the Yamuna Expressway and Agra-Hathras Highway; 35,000 vehicles passed through the Khandoli toll plaza.

Agra News: यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा-हाथरस हाईवे पर लगा लंबा जाम, खंदौली टोल से गुजरे 35 हजार वाहन

Mon, 31 Aug 2026 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 31 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Long traffic jams on the Yamuna Expressway and Agra-Hathras Highway; 35,000 vehicles passed through the Khandoli toll plaza.
खंदौली। त्योहार मनाकर लोग रविवार को दिल्ली-एनसीआर लौटने लगे। इससे यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर वाहनों का भारी दबाव बन गया। शाम 5 बजे से दिल्ली, नोएडा और एनसीआर की ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आम दिनों की तुलना में यातायात का दबाव लगभग दोगुना रहा। वाहनों की संख्या इतनी अधिक थी कि टोल प्लाजा पर गाड़ियां रेंग-रेंग कर आगे बढ़ीं।
विज्ञापन

खंदौली टोल इंचार्ज तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि देर रात तक करीब 35 हजार वाहन निकले। जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 18 से 20 हजार के बीच रहती है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दोनों ओर की सभी 28 फास्टैग लेन खोल दी गई हैं, जिनमें छह लेन दोपहिया वाहनों के लिए निर्धारित थीं। वाहन चालकों की सुविधा के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई और एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके। वहीं, वाहनों का दबाव आगरा-हाथरस हाइवे पर बढ़ने से यहां भी भीषण जाम लग गया। देर रात तक आगरा-हाथरस हाइवे पर हजारों वाहन जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed