फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Long-distance trains full, with passengers thronging on Holi

Agra News: होली पर यात्रियों की भीड़, लंबी दूरी की ट्रेनें फुल

Mon, 16 Feb 2026 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Long-distance trains full, with passengers thronging on Holi
आगरा। होली पर्व नजदीक आते ही लंबी दूरी की ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। त्योहार से पहले और बाद की तारीखों में अधिकांश ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं। रेलवे की आरक्षण सूची के अनुसार कोटा-पटना एक्सप्रेस, अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों में ‘नो रूम’ की स्थिति बन गई है। इसके अलावा कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी है।
विज्ञापन


होली के त्योहार पर दूर-दराज काम करने वाले प्रवासी कामगारों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों की घर वापसी के कारण ट्रेनों में भारी दबाव है। स्लीपर ही नहीं, एसी कोच में भी लंबी वेटिंग चल रही है। बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर से जाने वाली अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12988 में एक मार्च तक नो रूम का संदेश है। ये स्थिति स्लीपर क्लास से लेकर एसी फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड में बनी हुई है। बीकानेर से हावड़ा की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 22308 में 16 मार्च तक नो रूम है। वहीं, जोधपुर-हावड़ा में 20 मार्च तक नो रूम है। पंजाब मेल 10 मार्च तक नो रूम है। कोटा-पटना, मंगला-एनाकुर्लम और अवध एक्सप्रेस में 10 मार्च तक नो रूम का संदेश मिल रहा है।
विज्ञापन


तत्काल के लिए हो रही मारामारी
तत्काल टिकटों के लिए भी यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। रविवार को आगरा कैंट स्टेशन पर मिले यात्री सुरेश महतो ने बताया कि वह बिहार जाने के लिए तत्काल टिकट बनवाने आए थे, लेकिन सुबह चार बजे से टिकट काउंटर पर लाइन लगी मिली। लेकिन उनका नंबर आते-आते कोटा समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
त्योहार पर भीड़ के दबाव को कम करने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। अगर नाकाफी रही तो और भी ट्रेनें शुरू की जाएंगी।
- प्रशस्ति श्रीवास्तव, पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed