फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Speaker Om Birla wife perform worship in Govardhan

मथुरा: लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला की पत्नी पहुंचीं गोवर्धन, गिरिराज महाराज की पूजा कर लगाई परिक्रमा

Tue, 16 Nov 2021 01:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Nov 2021 01:42 PM IST
सार

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के परिवार का गिरिराज धाम से बेहद लगाव रहा है। उनका परिवार समय-समय पर गिरिराज परिक्रमा एवं आराध्य प्रभु के दर्शनों के लिए गिरिराज जी धाम आता रहता है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Om Birla wife perform worship in Govardhan
गोवर्धन के मंदिर में डॉ. अमिता बिड़ला व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा स्पीकर की पत्नी अपनी सहेलियों के साथ मंगलवार को मथुरा के गोवर्धन पहुंचीं। उन्होंने मुकुट मुखारविंद मंदिर में गिरिराज महाराज की पूजा की। इस अवसर पर मंदिर के सेवायत सुमित लंबरदार अशोक शर्मा ने पटुका ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने गिरिराज प्रभु की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई।

विज्ञापन

 
देवोत्थान द्वादशी मंगलवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला की पत्नी डॉ. अमिता बिड़ला ने गोवर्धन पहुंच कर अपनी सहेलियों के साथ मुकुट मुखारविंद मानसी गंगा मंदिर में गिरिराज प्रभु की पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। उन्होंने पैदल गिरिराज जी सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई। 
विज्ञापन


अमिता बिड़लाा पेशे से डॉक्टर हैं। मूल रूप से पड़ोसी राज्य राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। उनके पति ओम बिड़ला 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष हैं। ओम बिड़ला का राजनीतिक करियर काफी शानदार रहा है। वह जितनी बार चुनाव लड़े हर बार जीते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरिराज प्रभु से परिवार का बेहद लगाव
बिड़ला परिवार का गिरिराज धाम से बेहद लगाव रहा है। उनका परिवार समय-समय पर गिरिराज परिक्रमा एवं आराध्य प्रभु के दर्शनों के लिए गिरिराज जी धाम आता रहता है। 

मंगलवार गोवर्धन गिरिराज प्रभु के दर्शनों को आईं स्पीकर बिड़ला की पत्नी अमिता बिड़ला बिल्कुल साधारण दिखीं। मुकुट मुखारविंद मंदिर में भीड़ होते हुए भी उन्होंने हंसते मुस्कराते साधारण रूप से दर्शन कर परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed