{"_id":"5ccf25c8bdec220754345fcb","slug":"lok-sabha-elections-re-poll-on-booth-466-of-agra-lok-sabha-seat-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनावः आगरा लोकसभा के बूथ नंबर 466 पर मतदान आज, जानिए क्यों डाले जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनावः आगरा लोकसभा के बूथ नंबर 466 पर मतदान आज, जानिए क्यों डाले जाएंगे वोट
Mon, 06 May 2019 02:34 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 06 May 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा लोकसभा के छावनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 466 (कांशीराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोटली बगीची, चक सोयम) पर आज (सोमवार) पुनर्मतदान होगा। यहां सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
रविवार शाम को ही सदर तहसील से पोलिंग पार्टी मतदान केंद्र पर पहुंच गईं। मतदान के दौरान (18 अप्रैल) खराब हुई ईवीएम को स्ट्रांग रूम के बजाय गोदाम में जमा करने पर इस बूथ का मतदान शून्य कर दिया गया था।
आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस दौरान आगरा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत छावनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 466 के कमरा नंबर तीन में कुल 576 वोट पड़े थे। इस बूथ पर कुल 1253 मतदाता हैं।
विज्ञापन
317 वोट डाले गए थे कि पूर्वाह्न 11.30 बजे ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) में खराबी आ गई। इसके चलते ईवीएम को बदल दिया गया। शाम छह बजे तक चले मतदान के दौरान दूसरी ईवीएम में 259 वोट डले थे।

मतदान खत्म होने के बाद दोनों ईवीएम को फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम में जमा करना था। लेकिन, इसे सदर तहसील में खराब ईवीएम के लिए बनाए गए गोदाम में रखवा दिया। उत्तर विधानसभा के उपचुनाव के लिए ईवीएम की जांच के दौरान इसका खुलासा हुआ था।
कांशीराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोटली बगीची, चक सोयम पर पुनर्मतदान के कारण इस बूथ के आठ किमी परिधि में आबकारी की सभी दुकानें सोमवार को बंद रहेंगी। डीएम एनजी रवि कुमार के अनुसार, मतदान समाप्ति के बाद ही यह दुकानें खुल सकेंगी। आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र ने पुनर्मतदान के लिए यहां के मतदाताओं के लिए सवैतनिक अवकाश का आदेश दिया है। कहा है कि औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में कार्यरत मतदाताओं को सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा।