फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections Priyanka Gandhi will do road shows in Agra and Fatehpur Sikri seats

UP: आगरा और फतेहपुर सीकरी में रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने जारी किया 10 सूत्रीय घोषणा पत्र

Thu, 11 Apr 2024 01:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Apr 2024 01:03 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट में इंडी गठबंधन में समन्वय नहीं दिख रहा है। कांग्रेस के कार्यक्रम में सपा का एक भी पदाधिकारी नहीं शामिल हुआ। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections Priyanka Gandhi will do road shows in Agra and Fatehpur Sikri seats
प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार रावत ने 10 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना और प्रतियोगी परीक्षा के लिए शुल्क खत्म करेंगे। पेपर लीक पर भी रोक लगाएंगे। चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी आगरा और फतेहपुर सीकरी में रोड शो और सभाएं करेंगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा और महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर जातीय जनगणना कराई जाएगी। फतेहपुर सीकरी से गठबंधन के प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने पर ही गैंगस्टर, गुंडा एक्ट जैसे मुकदमे मुझ पर लगा दिए। वार्ता में दीपक शर्मा, अनुज शिवहरे, अतुल यादव, कमलेश मिश्रा, हेमंत चाहर, राजीव गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, विष्णु शर्मा, शिववीर गुर्जर, रोहित धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गठबंधन में नहीं दिखा समन्वय

कांग्रेस-सपा का गठबंधन जरूर है लेकिन इनमें समन्वय नहीं दिख रहा। वार्ता में सपा का एक भी पदाधिकारी मौजूद नहीं था। कांग्रेस के वरिष्ठ और दिग्गज नेता भी नहीं दिखे। हाल ही में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष से हटाए गए राघवेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह चिल्लू समेत उनकी टीम के सदस्य भी नहीं आए। प्रदेश उपाध्यक्ष से पूछने पर उन्होंने टालमटोल जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed