फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections dm issue notice to sp bjp psp and independent candidate in firozabad

शिवपाल-अक्षय सहित सभी छह प्रत्याशियों को नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब

Mon, 15 Apr 2019 05:40 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 15 Apr 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections dm issue notice to sp bjp psp and independent candidate in firozabad
फिरोजाबाद से प्रत्याशी अक्षय, शिवपाल, डॉ. चंद्रसेन - फोटो : अमर उजाला
प्रत्याशियों के लेखा रजिस्टर में खामियां मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने सपा, भाजपा, प्रसपा, भाकिपपा और निर्दलीय प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए हैं। कहा, 16 अप्रैल को दिन के 11 बजे तक स्पष्टीकरण नहीं मिलेगा तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


11 अप्रैल को प्रत्याशियों के दिए लेखा रजिस्टरों की जांच प्रेक्षक व्यय अरविंद सुदर्शन ने की। जांच में सभी छह प्रत्याशियों के ही लेखा रजिस्टरों में खामियां मिली हैं। जांच में पाया सपा प्रत्याशी अक्षय यादव ने केवल चार गाड़ी की अनुमति लिए जाने के संबंध में रजिस्टर में ही जानकारी दी है। 
विज्ञापन


शैडो रजिस्टर में छह गाड़ियों की व्यय की जानकारी है। भाजपा प्रत्याशी डा. चंद्रसेन जादौन ने व्यय बिल के वाउचर की मूल प्रतियां जांच टीम को नहीं दी हैं। भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी उपेंद्र सिंह राजपूत के रजिस्टर में व्यय प्रविष्टियां अपूर्ण थीं। प्रसपा शिवपाल सिंह यादव ने व्यय बिल के वाउचर्स की प्रतियां प्रस्तुत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दलीय उम्मीदवार चौधरी बशीर का लेखा रजिस्टर अपूर्ण मिला और राजवीर की व्यय प्रविष्टियां अपूर्ण के साथ बिल वाउचर नहीं लगाए हैं। यदि प्रत्याशियों ने 16 अप्रैल को 11 बजे तक अपना संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


Fatehpur Sikri में जनसभा के दौरान लड़खड़ा गई Priyanka की जुबान, बाद में हंस कर सुधारी गलती, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed