फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections amit shah slams sp bsp alliance and congress

विजय शंखनाद रैली में गरजे 'शाह', 'बुआ-बबुआ-राहुल' पर तीखे हमले

Wed, 10 Apr 2019 01:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Apr 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections amit shah slams sp bsp alliance and congress
जनता का अभिवादन करते अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कासगंज के पटियाली स्थित एसबीआर इंटर कॉलेज में बुधवार को विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। अमित शाह ने रैली में युवाओं से भारत माता की जय के नारे लगवाए। रैली में बुआ भतीजा और राहुल बाबा पर शाह के निशाने पर रहे। 
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस और गठबंधन पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि मोदी सरकार देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए सजग होकर काम कर रही है। आतंकवाद से मुकाबला कर रही है। वहीं सरकार बिना किसी जाति मजहब के सबका साथ सबका विकास का नारा साकार कर रही है। 
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि बुआ भतीजे का गठबंधन भाजपा के डर का गठबंधन है। जो 15 सालों तक एक दूसरे का चेहरा नहीं देखते थे आज गठबंधन किए हुए हैं। ये गठबंधन चुनाव बाद तार तार हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यूपी को 'निजाम' से मुक्ति दिलाई है। उन्होंने निजाम शब्द का अभिप्राय बताते हुए कहा कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी, इमरान मसूद, मुख्तार अंसारी, आजम खान, से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर की समस्या पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि उमर अब्दुल्ला कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री की बात कर रहे हैं।  कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, ऐसा कभी नहीं हो सकता। वोट की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से खिलावाड़ नहीं होने देंगे। 

उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी तीखे प्रहार किए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आलिया, मालिया, जमालिया को कांग्रेस जैसी पार्टियां संरक्षण देती रहीं हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यहां एटा कासगंज संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी राजवीर सिंह उर्फ राजू के समर्थन में रैली करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed