फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2024: CM Yogi reached Firozabad addressing public meeting in Tilak College

UP: फिरोजाबाद में सीएम योगी बोले- नया भारत है, राम मंदिर ही नहीं बनाता, आतंकियों का राम नाम सत्य भी करता है

Sat, 27 Apr 2024 06:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 06:41 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि देश के विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। वहीं सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाया। सीएम योगी ने कहा कि ये नया भारत है, राम मंदिर ही नहीं बनाता बल्कि आतंकियों का राम नाम सत्य भी करता है।

 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: CM Yogi reached Firozabad addressing public meeting in Tilak College
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को तिलक इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उनके निशाने पर मुख्य रूप से सपा व कांग्रेस रहीं, लेकिन अराध्य भगवान राम को भी याद किया। उन्होंने मंच से कहा कि 500 साल बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम ने होली भी खेली व जन्मोत्सव भी मनाया, अब मथुरा की बारी है। सपा पर परिवार वाद का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग परिवार के बाहर का हित नहीं सोच सकते हैं। परिवारवाद के नाम पर जाति को बदनाम करते है। देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ और गरीब जनता का हक छीनने का काम करते हैं। गरीबों के हक पर डकैती डालते हैं। किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करते है। व्यापारी को लूटने का काम करते हैं। भाजपा इसे स्वीकार नहीं कर सकती है।
विज्ञापन

 

उन्होंने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन आतंकियों ने अयोध्या पर राम जन्मभूमि व बनारस के संकट मोचन मंदिर, न्याय पालिका के साथ रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया था। उन आतंकियों के मुकदमा वापस लेने का काम सपा सरकार ने किया था। न्यायालय ने टिप्पणी की थी कि आज मुकदमा वापस ले रहे हो कल पुरस्कार से नवाजे जाएंगे। यह देश की सुरक्षा के साथ जनता जनार्दन की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे लोगों को वोट दोगे क्या। सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा यदि यादव को टिकट देना था तो किसी और को दे देते।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा व कांग्रेस की सहानभूति गरीब के साथ नहीं हैं। इनकी सहानभूति माफिया के साथ है। माफिया के लिए यह लोग फतिहा पढ़ते हैं। जो माफिया प्रदेश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते थे, आज अपनी मौत मरता है तो ये लोग फतिहा पढ़ने जाते हैं। ऐसे लोगों को फिर से पांच साल फतिहा पढ़ने के लिए दो। उन्होंने विश्वदीप को जिताने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, पूर्व विधायक हरिओम यादव, ओमप्रकाश वर्मा के साथ अन्य पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एवं राकेश शंखवार ने संयुक्त रूप से की। संचालन केशव फौजी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed