फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2024: Akhilesh Yadav reached in Etah received a warm welcome

लोकसभा चुनाव 2024: अखिलेश यादव बोले- भाजपा ने उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया, हम किसानों का करेंगे

Mon, 29 Apr 2024 01:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 01:44 PM IST
सार

एटा में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे लोग युवाओं को नौकरियों नहीं देना चाहते हैं। ये चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Akhilesh Yadav reached in Etah received a warm welcome
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को शहर के सैनिक पड़ाव में चुनावी सभा करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ कर्जा माफ किया है। इंडिया गठबंधन किसानों का पूरा कर्जा माफ करेगा। हम गरीबों को आटा के साथ डाटा भी मुफ्त देंगे।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव संविधा और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है। एटा वाले लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनकी हर बात झूठी निकली है। आरोप लगाते हुए कहा कि 10 साल में 1 लाख किसानों ने आत्महत्या की है। जबकि इनकी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहती है। पेपर लीक, अग्निवीर पर भी सरकार को घेरा। कहा कि जैसे फौज में चार साल की नौकरी की है, उसी तरह पुलिस की नौकरी तीन साल की कर देंगे। किसी का बिना नाम लिए कहा कि एक बहुत खतरनाक परिवार है, जो संविधान खत्म करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


परीक्षा देने के बाद भर्ती से वंचित हुए युवाओं व उनके परिवारों का गणित समझा कर दो लाख से अधिक प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के वोटर कम होने की बात कही। यह भाजपा वालों को पता चली है तब से नींद नहीं आ रही है। देश के तमाम विभाग बेच दिए और नौकरियां खत्म करना चाहते हैं। यह 2014 में आए थे 2024 में चले जाएंगे। चुनावी बांड के जरिए हजारों करोड़ का चंदा वसूला है। यहां तक कि कोरोना में वैक्सीन बनवाने वाली कंपनी को धमकाकर चंदा वसूल किया। इस बार जबरन चंदा वसूलने वालों से हिसाब होगा। माफिया, अपराधियों को भाजपा ने अपने साथ जोड़ लिया है। जबकि दिल्ली, झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल पहुंचा दिया। अंत में जनता व समर्थकों ने प्रत्याशी देवेश शाक्य के लिए वोट देने की अपील कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed