फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections 2019 woman objection to saffron color

लोकसभा चुनाव 2019: भगवा रंग पर आपत्ति, महिला ने की चुनाव आयोग से शिकायत

Sun, 07 Apr 2019 05:38 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Apr 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 woman objection to saffron color
मैनपुरी नगर पालिका भवन की दीवारों पर भगवा रंग - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत की गई है। इसमें सरकारी भवनों के भगवा रंग के साथ-साथ अन्य सरकारी संपत्ति के रंग पर आपत्ति जताई गई है। शिकायतकर्ता ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर यह शिकायत मैनपुरी की कंचन यादव ने की है। शिकायत में उन्होंने सरकारी भवनों के भगवा रंग व अन्य ऐसी सरकारी संपत्ति जिसका रंग भाजपा सरकार में भगवा कराया गया पर आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि आचार संहिता के दौरान किसी भी पार्टी के रंग का प्रचार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले के परिषदीय विद्यालय भी इस बार भाजपा के रंग से मिलते जुलते रंगवाए गए हैं। इतना ही नहीं रोडवेज बसों का रंग भी बदलकर भगवा कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका और डीसीबी कार्यालय भी है भगवा 

चुनाव की घोषणा के बाद भी इनका रंग नहीं बदलवाया गया है, जो आचार संहिता का उल्लंघन है। शिकायत के बाद प्रशासन ने शिकायत का निराकारण करने के लिए रिपोर्ट उप जिलाधिकारियों को प्रेषित की है। 

शहर में ऐसे कई कार्यालय हैं, जो भगवा रंग में रंगे हुए हैं। पालिका का रंग जहां भगवा है तो वहीं सहकारी बैंक में भी रंग भगवा करा दिया गया था। इसके अलावा सभी नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का रंग भी भगवा ही कराया गया है। चुनाव की घोषणा के बाद अब तक इन कार्यालयों का रंग नहीं बदलवाया गया है। 

जिले के प्रभारी निर्वाचन अधिकारी प्रेमप्रकाश ने बताया कि आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित जो भी शिकायतें आ रही हैं, उनका निस्तारित कराया जा रहा है। जल्द ही शिकायतों का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed