फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections 2019 star campaigner former minister left samajwadi party

लोकसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, स्टार प्रचारक पूर्व मंत्री ने छोड़ा साथ

Fri, 29 Mar 2019 11:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा/कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा/कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Mar 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 star campaigner former minister left samajwadi party
प्रेसवार्ता मेें पूर्व मंत्री मानपाल सिंह व अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला
एटा और कासगंज की राजनीति में पिछले पांच दशकों से सक्रिय पूर्व मंत्री मानपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी छोड़ी दी है। उनके साथ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम यादव व अन्य कार्यकर्ता ने भी सपा से किनारा कर लिया है। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री मानपाल सिंह सपा सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री और परिवहन राज्यमंत्री रह चुके हैं। इससे पूर्व कांग्रेस की सरकार में भी वे खाद्य रसद, होमगार्ड, जेल के मंत्री भी रहे। मानपाल सिंह छह बार विधायक रह चुके हैं। उनकी गिनती दिग्गज नेताओं में होती है। 
विज्ञापन


वर्ष 1974 से मानपाल सिंह ने अपना राजनीति सफर शुरू किया था। वो पांच बार कासगंज के विधायक चुने गए। एक बार सोरों के विधायक भी रहे। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें कासगंज विधानसभा से टिकट नहीं दिया गया। तभी से वो सपा से नाराज थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा से मांग रहे थे टिकट

इस बार उन्होंने एटा लोकसभा क्षेत्र के लिए सपा से टिकट मांगा, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। सपा ने उन्हें संतुष्ट करने के लिए स्टार प्रचारक बनाया, लेकिन वे इससे संतुष्ट नहीं हुए। शनिवार को उन्होंने प्रेसवार्ता कर सपा छोड़ने का एलान कर दिया। 

हालांकि, पूर्व मंत्री मानपाल सिंह ने अभी यह नहीं बताया कि वह अब कौन से दल में जाएंगे। उन्होंने कहा कि सही वक्त आने पर फैसला लिया जाएगा, वहीं उनके साथ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सपा का साथ छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed