फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections 2019 shivpal singh yadav slams ramgopal yadav

भाजपा के दबाव में रामगोपाल ने सपा को बर्बाद करने की ले रखी है सुपारी: शिवपाल

Fri, 29 Mar 2019 06:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 29 Mar 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 shivpal singh yadav slams ramgopal yadav
प्रेस वार्ता में शिवपाल सिंह यादव व अन्य प्रसपा नेता - फोटो : अमर उजाला
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को फिरोजाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव पर कई आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि सीबीआई के दवाब में भाजपा के इशारे पर रामगोपाल यादव ने सपा को बर्बाद करने की सुपारी ले रखी है। खबर है कि फिरोजाबाद से भाजपा उम्मीदवार भी रामगोपाल यादव ही तय करेंगे। उन्होंने कहा कि रामगोपाल का पूरा परिवार यादव सिंह कांड में फंसा है। इसलिए वो भाजपा के दवाब में हैं। 
विज्ञापन


प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि 25 साल से नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की कृपा से वो (रामगोपाल यादव) राज्यसभा में हैं, लेकिन दिल्ली के फाइव स्टार होटल में नरेंद्र मोदी से केक कटवाया। दिल्ली में हुए आरएसएस के कार्यक्रम में मोहन भागवत के बगल में बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अक्षय यादव द्वारा आशीर्वाद मांगने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि अभी तो मैं अक्षय के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं। आशीर्वाद चुनाव बाद दूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि मेरा मुकाबला भाजपा से है। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का आशीर्वाद मेरे साथ है। 

बता दें कि प्रसपा प्रत्याशी शिवपाल यादव के लिए नामांकन पत्र खरीद लिए गए हैं, लेकिन उन्होंने नामांकन नहीं किया है। शिवपाल 30 मार्च को फिरोजाबाद सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं सपा प्रत्याशी अक्षय यादव ने शुक्रवार को अपना पर्चा भर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed