{"_id":"5c9f0eadbdec2214655591b6","slug":"lok-sabha-elections-2019-shivpal-singh-yadav-nomination-files-from-firozabad-seat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में पूजा करने के बाद शिवपाल ने किया नामांकन, चुनाव मैदान में सामने होंगे भतीजे अक्षय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में पूजा करने के बाद शिवपाल ने किया नामांकन, चुनाव मैदान में सामने होंगे भतीजे अक्षय
Sat, 30 Mar 2019 12:07 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव ने दाखिल किया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सपा के सिरसागंज से विधायक हरिओम यादव सहित काफी संख्या में प्रसपा के समर्थक मौजूद थे। नामांकन के तीसरे दिन दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के शिकोहाबाद स्थित केंद्रीय कार्यालय से जुलूस शुरू हुआ। शिवपाल बालाजी के मंदिर के बाद मक्खनपुर स्थित दरगाह पहुंचे। नामांकन के दो सेट दाखिल करने के कारण शिवपाल के साथ 20 प्रस्तावक पहुंचे।
विज्ञापन
प्रस्तावकों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू, पूर्व ब्लाक प्रमुख मीना राजपूत, सत्यप्रकाश सिंह एडवोकेट, शहरयार अली, छुट्टन भाई, देवेंद्र सिंह राजपूत व नरेश शंखवार, ब्रजेश उपाध्याय, सुल्तान सिंह यादव, संतोष उपाध्याय, डॉ. आफताब, नीरज यादव, डॉ. अनिल यादव, छोटे सिंह यादव, महेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
डीएम सेल्वा कुमारी जे. को नामांकन का पहला सेट व दूसरा सेट प्रस्तुत किया। जिला मुख्यालय के बाहर काफी संख्या में पार्टी समर्थक के साथ उनके पुत्र आदित्य यादव भी मौजूद रहे। वहीं शनिवार को बहुजन मजदूर पार्टी के रामवीर सिंह और निर्दलीय राजकिशोर तिवारी ने नामांकन पत्र खरीदे
चुनाव मैदान में सामने होंगे भतीजे अक्षय
प्रसपा के मंच पर टीवी कलाकार अनुपम श्याम और जितेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
नामांकन के बाद शिवपाल यादव ने शिकोहाबाद में चुनाव कार्यालय पर जनसभा की। इसमें मंच पर दो टीवी कलाकार स्टार प्लस पर आने वाले टीवी सीरियल प्रतिज्ञा में सज्जन कुमार की भूमिका निभाने वाले अनुपम श्याम और चाचा चौधरी सीरियल में साबू की भूमिका निभाने वाले जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
बता दें कि शिवपाल यादव के भतीजे एवं सपा प्रत्याशी अक्षय यादव ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन के बाद अक्षय यादव ने कहा कि सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव का आशीर्वाद प्राप्त है। चाचा शिवपाल यादव भी मुझे आशीर्वाद दें। बड़ों का काम आशीर्वाद देना होता है।
पहली बार सैफई परिवार के बीच चुनावी जंग होने जा रही है। चाचा-भतीजे आमने-सामने होंगे। इससे फिरोजाबाद का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। चाचा-भतीजे की जंग में रिश्तेदार भी बंट गए हैं। ऐसे में नजर मुलायम सिंह यादव पर है। अपने ही कुनबे के दो सदस्यों में मुलायम किसके साथ हैं।