फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2019 Rahul Gandhi slams Narendra Modi and BJP in Fatehpur Sikri

मोदी ने किया किसानों को बर्बाद, जनता से पैसा छीनकर उद्योगपतियों को दिया: राहुल

Mon, 15 Apr 2019 04:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Apr 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Rahul Gandhi slams Narendra Modi and BJP in Fatehpur Sikri
मंच पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी के जरार में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मोदी ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। जनता को पैसा अंबानी, नीरव जैसे उद्योगपतियों को दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जब से सत्ता संभाली है, तब से झूठे वायदे किए हैं। दो करोड़ लोगों को रोजगार का वायदा हो या फिर गरीबों के खाते में 15 लाख रुपए भेजने की बात, लेकिन कोई वायदा पूरा नहीं हुआ। पांच साल पहले नारा था अच्छे दिन आएंगे, लेकिन अब नारा बदलकर 'चौकीदार चोर है' हो गया है।
विज्ञापन


राहुल गांदी ने कहा कि हम झूठ नहीं बोलेंगे। गरीब के खाते में 72000 रुपए हर साल आएगा। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कोई किसान जेल नहीं जाएगा। किसानों के कर्ज माफ होंगे। युवाओं को रोजगार दिया जाएगा 22 लाख पद खाली पड़े हैं, इन पर सरकार युवाओं की भर्ती करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने कहा कि भाजपा का प्रचार हर जगह दिखाई देता है। प्रचार पर इतना पैसा खर्च किया जा रहा है, यह कहां से आ रहा है। यह उन्हीं उद्योगपतियों के पास से आ रहा है जिनको की मोदी ने पैसा दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि न्याय योजना के लिए हम मिडिल क्लास से पैसा नहीं लेंगे, बल्कि अनिल अंबानी और मेहुल चौकसी की जेब से पैसा निकाल कर गरीब की जनता को देंगे। उन्होंने कहा कि चौकीदार कभी गरीब के घर के सामने नहीं बल्कि अनिल अंबानी के घर के सामने हैं। 

जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी ने फतेहपुर सीकरी से न्याय यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान मंच पर राहुल और प्रियंका के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया, फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी राज बब्बर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed