फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections 2019 nomination for second phase of polls in agra

लोकसभा चुनाव 2019: नामांकन के लिए मैदान तैयार, उम्मीदवारों का इंतजार

Mon, 18 Mar 2019 05:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Mar 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 nomination for second phase of polls in agra
कलेक्ट्रेट में नामांकन के लिए लगी बैरिकेटिंग - फोटो : अमर उजाला
आगरा की लोकसभा सीटों के लिए भाजपा, कांग्रेस और बसपा अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाए हैं। भाजपा और कांग्रेस के टिकट दावेदारों ने दिल्ली में डेरा डाल रखा है, जबकि बसपा वाले लखनऊ में हैं। मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। 
विज्ञापन


भाजपा में आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट पर पहले आठ-आठ दावेदार थे। फिर चार-चार रह गए। अब दोनों जगह दो-दो नाम बताए जा रहे हैं। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि दोनों सीटों पर यह विचार चल रहा है कि सिटिंग इज गेटिंग के फार्मूला पर टिकट दिए जाएं या नहीं। हाईकमान ने सर्वे भी कराया है। इसकी रिपोर्ट के काफी मायने हैं। 
विज्ञापन


बसपा में सारी माथापच्ची फतेहपुर सीकरी की सीट है। हाईकमान की अपनी शर्ते हैं। सूत्रों का कहना है कि इन शर्तों पर उतरने वाले दावेदार बहुत कम हैं। इसी कारण से प्रत्याशी की घोषणा में देरी हो रही है। यहां से सीमा उपाध्याय को प्रभारी बनाया गया था। वह मैदान छोड़कर जा चुकी हैं। उनके जाने से बसपाइयों की मेहनत और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। दोनों सीटों के लिए कलक्ट्रेट में ही नामांकन होंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ सिर्फ पांच लोग ही प्रवेश कर पाएंगे। उनके काफिले को कलक्ट्रेट के बाहर ही रोक दिया जाएगा।

17 वीं लोकसभा के लिए आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए 19 से 26 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया होगी। नामांकन कक्ष में एक बार में सिर्फ पांच लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्याशियों के साथ आने वाले वाहनों के काफिले को 200 मीटर पहले ही रोका जाएगा। इसके लिए बैप्टिस्ट स्कूल और सुभाष पार्क चौराहा पर बैरियर लगाए जाएंगे।

पांच दिन होगा नामांकन

नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगी। नामांकन 19, 22, 24, 25, 26 मार्च को होगा। बाकी तीन दिन छुट्टी रहेगी। क्योंकि 20 व 21 मार्च को होली की छुट्टी है। 23 मार्च को रविवार पड़ रहा है। 

चुनाव कार्यक्रम
- 19 मार्च से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया।
- 26 मार्च को नामांकन की अंतिम तारीख।
- 27 मार्च को नामांकन पत्रों का सत्यापन।
- 29 मार्च को नाम वापसी का अंतिम दिन।
- 18 अप्रैल को मतदान।
- 23 मई को मतगणना।

रिटर्निंग ऑफिसर के तय किए नाम

अपर जिलाधिकारी नगर की कोर्ट में आगरा और जिलाधिकारी की कोर्ट में फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के नामांकन पत्र दाखिल होंगे। सीकरी के रिटर्निंग आफीसर (आरओ) जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार होंगे। 

इनके साथ दो सहायक रिटर्निंग आफीसर (एआरओ) उपजिलाधिकारी सदर और उपजिलाधिकारी खेरागढ़ होंगे। आगरा के आरओ मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र मांदड़ होंगे। इनके एआरओ उपजिलाधिकारी एत्मादपुर और अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय होंगे।

एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को लेकर कलक्ट्रेट में सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रत्याशियों के काफिले को कलक्ट्रेट से 200 मीटर पहले रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed