फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Election Results NOTA Votes in Agra Fatehpur Sikri seat

लोकसभा चुनाव में 'नोटा' से भी मुकाबला नहीं कर सके कई प्रत्याशी, मिले इतने वोट

Fri, 24 May 2019 12:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 May 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Results NOTA Votes in Agra Fatehpur Sikri seat
प्रतीकात्मक तस्वीर
लोकसभा चुनाव में आगरा और फतेहपुरी सीकरी सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी नोटा से भी मुकाबला नहीं कर सके हैं। फतेहपुर सीकरी में नोटा को 10692 वोट मिले हैं। छह निर्दलीय प्रत्याशियों ने मिलकर 11,732 वोट हासिल किए हैं। आगरा सीट पर नोटा का बटन 5817 मतदाताओं ने दबाया है। यहां दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने मिलकर 51,49 वोट प्राप्त किए हैं। 
विज्ञापन


आगरा लोकसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बाबूलाल को महज 2381 वोट और अंबेडकरी हसनुराम अंबेडकरी को 2768 वोट मिले हैं। फतेहपुर सीकरी में निर्दलीय प्रत्याशी राम बहोरी को 3182 वोट, पास्टर थॉमसन मैसी को 1103 वोट, पुरुषोत्तम दास फौजी भाई को 3429 वोट, आरती शर्मा को 994 वोट, नरेश कुमार को 1581 वोट, अनिल कुमार कुशवाहा को 1443 वोट मिले हैं। 
विज्ञापन

 
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में आगरा लोकसभा सीट से पांच निर्दलीय प्रत्याशी थे। सर्वाधिक 4242 वोट ओमप्रकाश को मिला था। जो कि नोटा से काफी कम था। नोटा को 5191 वोट मिला था। वहीं, फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से 14 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सर्वाधिक 3809 वोट अनिल कुमार को मिले थे। सबसे कम 538 वोट महावीर सोलंकी को मिला था। यहां नोटा का बटन कम दबा था। नोटा के वोट 2677 थे। महज तीन निर्दलीय प्रत्याशियों को छोड़कर सभी को नोटा से कम मत मिले। 

वर्ष 2009 में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर नौ निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़े थे। सर्वाधिक 6836 वोट सुंदर सिंह को और सबसे कम 442 वोट चंदन सिंह को मिले। वहीं, आगरा लोकसभा सीट पर सात निर्दलीय प्रत्याशी थे। सर्वाधिक 4571 वोट संतोष कुमार दिवाकर को और सबसे कम 579 वोट नित्यानंद को मिला। 

कोई निर्दलीय प्रत्याशी एक फीसदी वोट नहीं पा सका

वर्ष 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट पर कोई भी निर्दलीय प्रत्याशी एक फीसदी भी वोट नहीं प्राप्त कर सका है। वर्ष 2009 में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से सुंदर सिंह ने 0.99 फीसदी (6836) वोट प्राप्त किए थे। तीनों चुनाव में यह सर्वाधिक है।  

नोटा की स्थिति: 
2014 लोकसभा           2019 लोकसभा
आगरा: 5191               5797
फतेहपुर सीकरी: 2677      10688
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed