फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Election 2024 Big trouble for BJP on this seat ticket claimants increased Hoarding war started

Lok Sabha Election 2024: भाजपा में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से जानें किसकी मजबूत दावेदारी? होर्डिंग वार शुरू

Fri, 02 Feb 2024 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह धर्मेंद्र यादव, आगरा
धर्मेंद्र यादव, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 09:57 AM IST
सार

आगरा में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से टिकट पाने के लिए भाजपा में रार शुरू हो गई है। होर्डिंग के माध्यम से मंत्री, मौजूदा और पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख तक दावा ठोक रहे हैं।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Big trouble for BJP on this seat ticket claimants increased Hoarding war started
फतेहपुर सीकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर चुनावी घमासान अभी से शुरू हो गया है। सामान्य सीट होने से मौजूदा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मोर्चा के अध्यक्ष के सामने दावेदारों की लंबी कतार है। पूर्व सांसद, मंत्री, पूर्व महापौर, पूर्व विधायक, पूर्व ब्लाक प्रमुख से लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने टिकट के लिए कवायद शुरू कर दी है। लोगों के सुख-दुख में भी हिस्सेदारी करने पहुंच रहे हैं। दावेदारों ने अपना वजूद दर्शाने के लिए होर्डिंग वार शुरू कर दी है। होर्डिंग लगाकर चुनौैती दे रहे हैं।
विज्ञापन

आगरा मंडल में यूं तो सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा में टिकट पाने की होड़ है। लेकिन फतेहपुर सीकरी सामान्य सीट पर दावेदारों में सबसे ज्यादा खींचतान है। इस सीट पर सिनेस्टार राजबब्बर को पराजित कर सांसद बने राजकुमार चाहर अकेले दावेदार नहीं हैं। पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, पूर्व ब्लाक प्रमुख के अलावा कई कद्दावर नेता भी कतार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा कैबिनेट मंत्री ने भी अपने बेटे को टिकट दिलाने के लिए खुलेआम एलान कर दिया है। वह खुद भी फतेहपुर सीकरी में कार्यक्रमों में पहुंच रहे हैं। पूर्व महापौर नवीन जैन ने अपने होर्डिंग लगाकर दावेदारी पेश की है तो वहीं बसपा से सांसद रह चुकी पूर्व सांसद, मौजूदा विधायक अपने बेटे को टिकट के लिए कतार में हैं।
विज्ञापन

एक अन्य पूर्व विधायक भी जोर आजमाइश कर रहे हैं। हालांकि उनकी पत्नी वर्तमान में विधायक हैं। बाह से ही एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने दावेदारी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। उनके होर्डिंग भी फतेहपुर सीकरी में दिखाई दे रहे हैं। पार्टी की एक प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ने यहां खेल आयोजन कराकर अपनी मौजूदगी दर्शाई है। वह भी दावेदारों में शामिल हैं।

पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी टिकट की दौड़ में हैं। वहीं पनवारी के एक अन्य नेता ने भी अपने होर्डिंग लगवाकर नाम उछाला है। फतेहाबाद से विधानसभा का टिकट मांग रहे नेता को सफलता नहीं मिल सकी थी। अब सीकरी सीट पर दौड़ में लगे हैं। इसके अलावा पार्टी के जिला कमेटी के एक पदाधिकारी और ब्रज क्षेत्र के एक पदाधिकारी ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। हालांकि अभी टिकट के बारे में पार्टी में किसी तरह की प्रक्रिया शुरू नहीं है।

जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा का कहना है कि टिकट के दावेदार ज्यादा होते हैं तो अच्छी प्रतिस्पर्धा होती है। निर्णय तो पार्टी की ओर से गठित कमेटी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed