फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result Mulayam Singh Yadav Win Mainpuri Constituency

'गठबंधन की लाठी' के सहारे जीते 'धरतीपुत्र' मुलायम, इतने वोटों से मिली विजयश्री

Thu, 23 May 2019 10:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 23 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result Mulayam Singh Yadav Win Mainpuri Constituency
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
ब्रज में मोदी लहर ऐसी चली कि समाजवादी पार्टी के सूरमा चित्त हो गए। सिर्फ मैनपुरी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। अपने आखिरी चुनाव में मुलायम सिंह यादव ने 'लड़खड़ाते' हुए जीत हासिल की। भाजपा उम्मीदवार ने कड़ी टक्कर दी। मैनपुरी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को छोड़कर सभी की जमानत जब्त हो गई। 
विज्ञापन


अंतिम राउंड की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के प्रेम सिंह शाक्य को 4,30537 मत प्राप्त हुए। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव 5,24926
 मत प्राप्त हुए। मुलायम सिंह ने यहां से 94,389 वोट जीत प्राप्त की।

गठबंधन प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव ने जीत हासिल की। लोकसभा सीट मैनपुरी से गठबंधन प्रत्याशी के रूप में मुलायम सिंह यादव ने चुनाव लड़ा था।
भाजपा ने प्रेमसिंह शाक्य को चुनाव मैदान में उतारा था। दस प्रत्याशियों ने भी चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान कई प्रत्याशियों ने तो पूरे लोकसभा क्षेत्र में प्रचार तक नहीं किया।
विज्ञापन

चुनाव दौरान मतदाता भी नहीं जान सके कि गठबंधन और भाजपा के अलावा अन्य कौन-कौन प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के दिन भी कई प्रत्याशी लोकसभा क्षेत्र में नजर नहीं आए।

चुनाव के दौरान मुकाबला मुलायम सिंह यादव और प्रेमसिंह शाक्य के बीच ही रहा। लोकसभा क्षेत्र में मतदाता भी इन्हीं दोनों प्रत्याशियों के बीच ही बंटे रहे। मतगणना के बाद जब चुनाव परिणाम घोषित हुआ तो केवल भाजपा प्रत्याशी प्रेमसिंह शाक्य ही अपनी जमानत बचा सके। शेष दस प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed