फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lohri: Festival celebrated with enthusiasm, celebrated happiness

लोहड़ी: उत्साह से मना पर्व, मनाई खुशियां

Thu, 13 Jan 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lohri: Festival celebrated with enthusiasm, celebrated happiness
कासगंज। पंजाब की लोक संस्कृति से जुड़ा लोहड़ी पर्व बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। सिख, सिंधी एवं पंजाबी समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा गुरूनानक सत्संग सभा में कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

पर्व को लेकर सिख, सिंधी परिवार के लोगों में उत्साह देखा गया। गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से सजाया गया। बड़ी संख्या मे लोग पर्व मनाने के लिए गुरुद्वारे पहुंचे। जहां कई धार्मिक आयोजन किए गए। गुरुवाणी के पाठ का आयोजन हुआ। रागी जत्थे ने सबद कीर्तन किया। संगत को मूंगफली, रेवड़ी, गजक, तिल, मक्का के फूले बांटे गए। उसके बाद लोहड़ी जलाई गई। लोगों ने लोहड़ी की परिक्रमा कर अग्रि देव को तिल, मुंगफली, पॉपकॉर्न समर्पित किए। लोगों ने इसके बाद एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान बलदेव सिंह, संप्रीत सिंह, देवेंद्र सिंह, चरनजीत सिंह, ध्यान सिंह, कुलदीप सिंह, हरजीत कौर, प्रवनीत कौर, कुलविंदर कौर आदि मौजूद रहे
विज्ञापन

नवजात व नवविवाहिताओं की रही लोहड़ी विशेष
कासगंज लोहड़ी पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कई नव विवाहित दंपत्ति शामिल हुए। वहीं कई परिवार अपने नवजात बच्चों को लेकर भी पहुंचे। इन लोगों ने विशेष तौर पर अपनी पूजा अर्चना कर वैवाहिक जीवन को सुखमय व्यतीत करने की मंगल कामना की। वहीं नवजातों के लिए दीर्घायु की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed