फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lodhi period mosque collapsed 300 days ago due to rain

विरासत का विनाश: 300 दिन में मलबा हटाया न गुंबद बचाया, तय नहीं कर सके जिम्मेदारी

Fri, 30 May 2025 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 May 2025 10:21 AM IST
सार

लोदीकालीन मस्जिद बारिश के कारण 300 दिन पहले ध्वस्त हो गई, लेकिन यहां से जिम्मेदारों ने तो मलबा हटाया और न हीं गुंबद को ही बचा सके। 

 

विज्ञापन
Lodhi period mosque collapsed 300 days ago due to rain
लोदीकालीन मस्जिद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में होली पब्लिक स्कूल के सामने 500 साल पुरानी लोदीकालीन मस्जिद बारिश के कारण 300 दिन पहले ध्वस्त हो गई थी। तब से अब तक इसका मलबा वहीं पड़ा है। इन 300 दिनों में राज्य पुरातत्व विभाग, प्रशासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण लोदीकालीन मस्जिद की मरम्मत और मलबा हटाने की जिम्मेदारी तय नहीं कर सके।
विज्ञापन


 

मस्जिद के तीन में से दो गुंबद ढह चुके हैं। बाकी बचे एक गुंबद में एक परिवार ने शरण ले रखी है, जो उनकी जान के लिए खतरनाक है। कभी भी तीसरा गुंबद भी गिर सकता है। मस्जिद को एडॉप्ट हेरिटेज योजना के तहत चुना गया था, लेकिन संरक्षण नहीं किया गया। ककैया ईंटों और चूने से बनी इमारत का एक ही गुंबद बाकी है, जो कभी भी गिर सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजमहल के पूर्व संरक्षण सहायक डॉ. आरके दीक्षित के मुताबिक यह लोदीकालीन वास्तुकला की धरोहर है। आगरा में केवल दो इमारतें ही लोदीकालीन बची थीं, इनमें से एक ढह गई है। इसे संरक्षित करने की जरूरत है। गाइड एसोसिएशन अध्यक्ष शमशुद्दीन ने बताया कि ध्वस्त होने के बाद इस धरोहर को बचाने के लिए राज्य पुरातत्व विभाग को पत्र भेजा गया, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया। प्रशासन 500 साल पुरानी इस धरोहर को बचाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed