{"_id":"5ecaae118ebc3e907149c356","slug":"locusts-attack-alert-in-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: किसी भी समय आगरा में घुस सकता है टिड्डी दल, भगाने के लिए किसान करें ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट: किसी भी समय आगरा में घुस सकता है टिड्डी दल, भगाने के लिए किसान करें ये काम
Mon, 25 May 2020 02:56 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 May 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
Locusts
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले में टिड्डी दल का खतरा टला नहीं है। सोमवार को आगरा की सीमा में टिड्डी दल प्रवेश कर सकता है। यह दल राजस्थान के करौली होते हुए जगनेर के रास्ते से आगरा में आ सकता है। कृषि विभाग ने किसानों को अलर्ट किया है। सीमावर्ती क्षेत्र में छिड़काव के लिए 205 ट्रैक्टर भी तैनात किए हैं।
टिड्डी दल में करोड़ों की संख्या में लगभग दो ढाई इंच लंबे कीट होते हैं, जो फसलों को कुछ ही घंटों में चट कर जाते हैं। अभी खेतों में बाजरा, मूंग, फल, सब्जी समेत दो लाख हेक्टेयर खेती पर विभिन्न फसलें हैं। इससे किसानों की नींद उड़ी हुई है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामप्रवेश वर्मा ने बताया कि सोमवार को टिड्डी दल के आगरा में एक बजे प्रवेश होने की आशंका है। अगर टिड्डी दल दिखे तो 0522-2732063 पर फोन कर जानकारी दे सकते हैं। टिड्डी शाम को छह-सात बजे जमीन पर बैठती हैं, इसी वक्त कीटनाशक का छिड़काव कर दें।
विज्ञापन
यह करें किसान
- धुआं करने से टिड्डी फसलों पर नहीं बैठतीं और आगे बढ़ जाती हैं।
- तेज आवाज से ये डरती हैं, ऐसे में ड्रम, टिन और थाली लेकर खेतों में बजाएं।
- यह दिन में ही पत्तियां खाते हैं, सुबह आठ बजे से पहले कीटनाशक का छिड़काव कराएं।