फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdwon Update in Agra police caught two youth for making tiktok video on the road

Lockdwon: खाली सड़क पर कार दौड़ाकर टिकटॉक वीडियो बनाना दो युवकों को पड़ा महंगा

Sun, 05 Apr 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Apr 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lockdwon Update in Agra police caught two youth for making tiktok video on the road
सांकेतिक तस्वीर
आगरा में लॉकडाउन के बीच खाली सड़क पर दो युवक कार दौड़ाकर टिकटॉक वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने युवकों की हरकत को देख लिया। कार को रोकने के बाद दोनों को थाने पर ले आई। कार को सीज कर दिया गया। युवकों के माफी मांगने पर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


लोहामंडी के सिरकी मंडी निवासी जीतू अपने दोस्त के साथ कार में निकला था। दोस्त कार चला रहा था। जीतू मोबाइल से टिकटॉक के लिए वीडियो बनाने लगा। नौबस्ता पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी कार लेकर जीतू आया। 
विज्ञापन


दोनों को थाने ले गई पुलिस 

पुलिस ने चेकिंग में कार को रोक लिया। दोनों से घर से निकलने का कारण पूछा। हाथ में मोबाइल देखकर ज्यादा पूछताछ की। जीतू ने बताया कि वो टिकटॉक के लिए वीडियो बना रहा था। इस पर पुलिस दोनों को थाने पर ले आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीतू के दोस्त का कहना था कि वह सामान लेने घर से निकला था। जीतू के वीडियो बनाने के बारे में उसे जानकारी नहीं थी। हालांकि दोनों ने माफी मांगी। इस पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया, लेकिन कार को सीज कर दिया।

कार्रवाई के बाद भी बाज नहीं आ रहे लोग

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने के बाद शहर में बैरियरों की संख्या बढ़ा दी गई है। पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है। स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से भी नजर रखी जा रही है। इसके बावजूद लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed