फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

सता रही घर की याद, लॉकडाउन ने रोके पांव

Mon, 04 May 2020 05:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
lockdown
वृंदावन (मथुरा)। देश के कई प्रदेशों से ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में आए 4600 लोग अभी तक फंसे हैं। लॉकडाउन के चलते फंसे यह लोग सड़कों पर रहने को मजबूर हैं या फिर कई आश्रम और धर्मशाला में डेरा डाले हैं। कोई मजदूर है तो कोई दर्शन के लिए वृंदावन आया था। अब इन लोगों को अपने घर की याद सता रही है। यह लोग अपने घर सुरक्षित जाना चाहते हैं, पर जिला प्रशासन इनकी सुध तक नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

अब सवाल खड़ा होता है कि आखिर जिला प्रशासन इन फंसे लोगों को अभी तक सुरक्षित घरों तक क्यों नहीं पहुंचा पाया? ऐसे कई सवाल जिला प्रशासन की हीलाहवाली को साफ उजागर करते हैं। यहां फंसे सभी लोग अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से घर जाने की गुहार लगाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

फरवरी में काम से आए, लॉकडाउन में फंसे
17 फरवरी को कार्य से वृंदावन आए थे। गांधी पार्क के सामने धर्मशाला में रुके। इसी बीच लॉकडाउन हो गया तो यहां फंस गए। धर्मशाला से कमरा खाली करा लिया गया तो सड़क पर रहने को मजबूर हैं। अब अपने घर दिल्ली जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुशांत कुलश्रेष्ठ, इंटीरियर डिजाइनर
सड़क पर रहने को मजबूर, जाना चाहते हैं घर
गेस्ट हाउस में सुपरवाइजर की नौकरी कर रहा था। लॉकडाउन के कारण नौकरी तो चली गई, अब ठिकाना भी नहीं रहा। मोतीझील मार्ग पर सड़क किनारे पटरी पर रहने को मजबूर हैं। अपने घर दमोह (मध्यप्रदेश) जाकर बच्चों से मिलने की इच्छा है।
-सुनील मेहवाल, गेस्ट हाउस सुपरवाइजर
मजदूरी के लिए वृंदावन आया, घर जाने की इच्छा
मजदूरी करने के लिए वृंदावन आया। लॉकडाउन के कारण यहां फंसकर रह गया। परिवार के 10 लोगों के साथ किराए पर रहने को मजबूर हैं। घर मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जाने की इच्छा है, पर कोई इंतजाम नहीं हो रहा।
-मनोहर, मजदूर
दर्शन को आया तो लॉकडाउन में फंसा
ठाकुर बांकेबिहारी के लिए दर्शन के लिए वृंदावन अपने मित्रों के संग आया। क्या पता था कि लॉकडाउन में फंस जाएंगे। अब केवल सड़कों पर रहने को मजबूर हैं। अपने घर मध्य-प्रदेश के दमोह जाना चाहते हैं। घर की याद सता रही है।

-कोमल, श्रद्धालु
वृंदावन में फंसे हैं 4600 लोग
वृंदावन में करीब 4600 लोग फंसे होंगे। हालांकि इन लोगों को खाने की कोई दिक्कत नहीं है। जिला प्रशासन जैसा आदेश करेगा, इन सभी को भेजने का इंतजाम करवाया जाएगा।
- संजीव कुमार दुबे, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed