{"_id":"5ebd0f29b335334ea4582c32","slug":"lockdown-updates-milk-and-other-essential-goods-did-not-supply-in-agra-during-ramadan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: रमजान में सहरी के लिए दूध भी मयस्सर नहीं, रोजेदारों ने बयां की परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: रमजान में सहरी के लिए दूध भी मयस्सर नहीं, रोजेदारों ने बयां की परेशानियां
Thu, 14 May 2020 04:12 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 14 May 2020 04:12 PM IST
सार
- हॉटस्पॉट मंटोला और पुराने शहर में नहीं मिल रही सब्जी
- रोजेदारों ने कहा- रमजान में छूट देने का वादा निकला खोखला
विज्ञापन
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में लॉकडाउन में सख्ती के कारण ठेल-ढकेल वाले भी बस्तियों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। हॉटस्पॉट इलाकों में रोजेदारों को तीन दिन से सब्जी और फल भी नहीं मिल पा रहे हैं। रोजाना मंडी जाने वाले विक्रेता भी सिकंदरा मंडी तक खरीददारी करने नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि रमजान में छूट देने का वादा खोखला ही निकला है।
हॉटस्पॉट मंटोला में सुबह खरीदारी करने निकले लोगों को पुलिस ने घरों में जाने को कह दिया। लोग गलियों में सब्जी और फल वालों का इंतजार करते रहे मगर कोई विक्रेता नहीं पहुंचा। इसी तरह पाय चौकी इलाके में दूध, फल व सब्जी वाले नहीं पहुंच पा रहे हैं।
सुबह भी नहीं मिल रही सब्जी
मंटोला के मोहम्मद खालिद ने बताया कि लॉकडाउन में फल, सब्जी व राशन सामग्री सुबह मिल जाती है, लेकिन पिछले तीन दिन से पुलिस ने सख्ती ज्यादा बढ़ा दी है। अब सब्जी वाले भी नहीं आ रहे हैं। ऐसे में रोजेदारों के सामने मुश्किल हो गई है।

गलियों तक नहीं पहुंच रहे सब्जी विक्रेता
बबलू ने बताया कि ज्यादातर मंडी से फल, सब्जी लेकर आने वाले सुबह ही बस्तियों में बेचने को निकलते हैं मगर पुलिस उन्हें अंदर तक नहीं आने दे रही है। लोगों को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं है। अब रोजेदार परेशान हैं।
रमजान में छूट देने की बात हवाई
भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के समी आगाई ने कहा कि रमजान में दूध, फल, सब्जी जैसी चीजों की जरूरत होती है। पुलिस प्रशासन ने इस दौरान छूट देने को कहा था मगर तीन चार दिन से तो कंप्लीट लॉकडाउन मुसीबत बढ़ा रहा है। लोगों के घरों तक भी सामान नहीं पहुंच रहा रहा है। ऐसे में लोग क्या करें।
थाने के पास भी अमान्य
पाय चौकी निवासी आकिब खान ने कहा कि थाने से बनाए पास भी अब नहीं मान रही है पुलिस। अब ऐसे में पुराने शहर के हॉटस्पॉट पाय चौकी, तिलक बाजार में जरूरी चीजें भी नहीं मिल रही हैं। सुबह के वक्त ही लोग खरीदारी करने निकलते हैं।