फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown update special train will not stoppage in firozabad

Lockdown: ट्रेन में सफर करने के लिए फिरोजाबाद के लोगों को करना होगा इंतजार

Mon, 11 May 2020 04:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 May 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Lockdown update special train will not stoppage in firozabad
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के लोगों को ट्रेनों में सफर करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। आपातकालीन सेवा के लिए शुरू की गईं ट्रेनों का ठहराव फिरोजाबाद में नहीं होगा। हालांकि ट्रेनों को यहां से गुजारा जाएगा। इसको लेकर सोमवार को स्थानीय रेलवे के अधिकारी तैयारी में जुटे रहे। 
विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू होने के कयासों को लेकर रेलवे अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन और चार पर एक एक मीटर की दूरी पर सफेद रंग से गोले बनवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्टेशन पर पीले कलर एक लाइन भी खींची गई है। इस लाइन के अंदर गोले बनाए गए हैं। 
विज्ञापन



ट्रेन के स्टेशन पर आकर रुकने के बाद लाइन को पार करना होगा। इससे पूर्व यात्रियों को पीली लाइन के अंदर गोले के अंदर ही खड़ा होना होगा। ट्रेन सेवा पूरी तरह से शुरू होने पर आरक्षण कार्यालय के साथ बुकिंग कार्यालय खोला जाएगा। इसको लेकर सोमवार सुबह स्टेशन मास्टर आरके त्रिपाठी सहायक स्टेशन मास्टर कक्ष में कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि अभी आरक्षण और जनरल टिकट बुकिंग के काउंटर नहीं खोले जाएंगे। ट्रेनों का फिरोजाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। दिल्ली से संचालित होने वाली ट्रेन कानपुर, इलाहाबाद के साथ मुगलसराय आदि स्टेशन पर रुकेंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed